हिमाचल प्रदेश के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बैरा स्यूल नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

- Advertisement -

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां के चुराह उपमंडल में नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर देर रात एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई से सीधे बैरा स्यूल नदी में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में वाहन सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

देर रात नियंत्रण खोने से उफनती नदी में समाई कार

यह भीषण हादसा नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर बने डैम साइट के पास पेश आया। दुर्घटनाग्रस्त कार का पंजीकरण नंबर एचपी44ए 0494 है। देर रात पहाड़ी रास्ते पर अचानक नियंत्रण खोने के कारण कार सीधे उफनती नदी में समा गई। रात का अंधेरा होने की वजह से हादसे के समय किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

- Advertisement -

रविवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने नदी के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के निशान देखे, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। रात के सन्नाटे में हुए इस हादसे के कारण समय पर राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। सुबह घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रशासनिक टीमों ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही तीसा पुलिस थाना प्रभारी और फायर ब्रिगेड की टीमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। नदी का बहाव बेहद तेज होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रारंभिक जांच और स्थानीय सूत्रों के अनुसार सभी मृतक चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के रहने वाले थे। हालांकि मृतकों की सटीक पहचान और वाहन के मालिक का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी शवों को नदी से बाहर निकालने और परिजनों से संपर्क करने में जुटे हैं।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles