MP बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को मिला दोबारा पास होने का सुनहरा मौका, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम

Madhya Pradesh News: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में असफल हुए छात्र बिल्कुल भी निराश न हों। मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड ने फेल विद्यार्थियों को पास होने का एक और बेहतरीन मौका देते हुए ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख घोषित

बोर्ड ने सभी असफल छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की समय सीमा तय कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर आगामी 20 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद किसी भी छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एमपी ओपन बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल यानी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 30 जून से 9 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी। वहीं हायर सेकेंडरी यानी बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलेंगी।

दसवीं कक्षा का पूरा परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण विषय

हाईस्कूल परीक्षा के मुख्य विषयों की तारीखें इस प्रकार तय की गई हैं। छात्र टाइम टेबल को अच्छे से नोट कर लें:

  • 30-06-2026: उर्दू (508), पंजाबी (507)
  • 01-07-2026: एनएसक्यूएफ के समस्त विषय
  • 03-07-2026: संस्कृत (512)
  • 04-07-2026: विज्ञान (200)
  • 06-07-2026: हिन्दी (401)
  • 07-07-2026: सामाजिक विज्ञान (300)
  • 08-07-2026: अंग्रेजी (411)
  • 09-07-2026: गणित (100)

बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखें और विषय सूची

हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अपनी परीक्षा की डेट्स यहां देख सकते हैं। ओपन बोर्ड इन तारीखों पर परीक्षाएं संपन्न कराएगा:

  • 29-06-2026: संस्कृत (053)
  • 01-07-2026: उर्दू (055)
  • 02-07-2026: इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस (151, 851), गायन वादन (863)
  • 03-07-2026: भूगोल (120), क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हर्टिकल्चर (420), शरीर रचना क्रिया विज्ञान (620)
  • 04-07-2026: फिजिक्स (210), अर्थशास्त्र (140), एनिमल हस्बेण्ड्री (430), विज्ञान के तत्व (631), भारतीय कला का इतिहास (530)
  • 06-07-2026: अंग्रेजी (052) (वोकेशनल छात्रों सहित)
  • 07-07-2026: हिन्दी (051) (वोकेशनल छात्रों सहित)
  • 08-07-2026: रसायन (220), इतिहास (110), व्यवसाय अध्ययन (310), एलीमेन्ट ऑफ साईंस (410), गृह प्रबंध (610)
  • 09-07-2026: गणित (150, 850), राजनीति शास्त्र (130), बायोलॉजी (231, 831)
  • 10-07-2026: समाजशास्त्र (166), मनोविज्ञान (167), होम साइंस (168), ड्राईंग एण्ड डिजाईनिंग (862), बुक कीपिंग (320)

ओपन बोर्ड की इन परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी अन्य समस्या या जानकारी के लिए छात्र सीधे संपर्क कर सकते हैं। शिक्षा मंडल ने इसके लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। छात्र या उनके अभिभावक एमपी ऑनलाइन के हेल्पलाइन नंबर 0755-6720200 पर कॉल करके अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं।

Author: Vijay Chouhan

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories