BSF Tradesman Result Out: क्या आप हुए पास? सीमा सुरक्षा बल ने जारी किया PET-PST का रिजल्ट

New Delhi News: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस बार सीमा सुरक्षा बल की ओर से यह परिणाम पूरी तरह से पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर अपना रोल नंबर इस लिस्ट में आसानी से खोज सकते हैं। इस शारीरिक परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

लिखित परीक्षा के लिए 1.81 लाख अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

बीएसएफ की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1,81,143 उम्मीदवारों को अगले फेज के लिए चुना गया है। सफल उम्मीदवारों में 1,76,361 पुरुष अभ्यर्थी और 4,782 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जो अब दूसरे चरण की परीक्षा देंगे।

शारीरिक परीक्षा पास करने वाले यह सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अब दूसरे फेज यानी लिखित परीक्षा में शामिल होने के हकदार बन चुके हैं। बोर्ड जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीखें भी घोषित करेगा। इसलिए सभी सफल अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी और तेज करने की सलाह दी गई है।

अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

Author: Rajesh Kumar

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories