वैश्विक बाजार में अचानक मची भारी हलचल, सोना खरीदने वालों के लिए आज सुबह-सुबह आई बेहद हैरान करने वाली खबर

Business News: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव बढ़त के साथ खुले। हालांकि, इसके उलट स्थानीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

घरेलू बाजार में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 15,611 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है, जो कल के मुकाबले 11 रुपये सस्ता है। इसके अलावा 22 कैरेट आभूषण वाले सोने का रेट 14,310 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक कूटनीतिक बदलावों का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है।

सर्राफा बाजार में दस ग्राम सोने का ताजा भाव

आज भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। यह कल के बंद स्तर से करीब 110 रुपये कम है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,43,100 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है, जिसमें कल से 100 रुपये की कमी आई है।

वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर अगस्त के अनुबंधों के लिए सोने की दरें 0.53 फीसदी की मजबूती के साथ 1,59,366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुलीं। सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान एमसीएक्स पर सोना 521 रुपये की बढ़त के साथ 1,59,040 रुपये के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत हुआ कीमती पीली धातु

वैश्विक बाजार में कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोने को तगड़ा सपोर्ट मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.7 प्रतिशत बढ़कर 4,461.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,487.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू गया।

पूरी दुनिया में इस समय भू-राजनीतिक मोर्चे पर बड़े बदलाव हो रहे हैं। इजराइल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम पर सहमति बनने से अब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध टलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अमेरिकी संसद ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई आगे बढ़ाने से रोक दिया है।

Author: Rajesh Kumar

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories