Global Finance News: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते की खबरों ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। इसका सबसे बड़ा सकारात्मक असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन से लेकर सोलाना तक, अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भारी तेजी दर्ज की गई है।
दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2% बढ़कर 2.25 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। इस उछाल से निवेशकों को केवल एक दिन में लगभग 0.07 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 7 लाख करोड़ रुपये का भारी मुनाफा हुआ है, जिससे बाजार में काफी सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में तेजी
बाजार की अग्रणी डिजिटल करेंसी बिटकॉइन 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 65,763 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। वहीं, इथेरियम में 2.50 फीसदी का उछाल देखा गया और यह 1718 डॉलर पर स्थिर है। सोलाना क्रिप्टो ने निवेशकों को खासा प्रभावित किया है, जो 4.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 71 डॉलर के स्तर को पार कर गया है।
अन्य प्रमुख क्रिप्टो में रिपल करीब 3 फीसदी और बाइनेंस में 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखी गई। डॉजकॉइन भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज करते हुए 0.08865 डॉलर पर बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक स्थिरता से निवेशकों का भरोसा जोखिम भरी परिसंपत्तियों, जैसे क्रिप्टो में बढ़ा है।
इन टोकन्स ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न
बाजार की इस तेजी में कुछ छोटी क्रिप्टोकरेंसी ने सभी को चौंका दिया। Zcash में 17 फीसदी से ज्यादा का जबरदस्त उछाल आया और यह 496 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह NEAR Protocol ने भी निवेशकों को खुश करते हुए 12 फीसदी की छलांग लगाई और यह 2.30 डॉलर के पार कारोबार कर रहा था।
हालांकि, बाजार में हर तरफ तेजी नहीं थी। कुछ क्रिप्टो ऐसे भी रहे जिनमें गिरावट देखने को मिली। टेथर मामूली गिरावट के साथ 1 डॉलर से नीचे फिसली, वहीं Monero में 1.50 फीसदी की गिरावट रही। सबसे ज्यादा नुकसान Audiera में देखा गया, जो करीब 20 फीसदी तक नीचे गिर गई। बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
Author: Rajesh Kumar


