Jaipur News: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इस सीजन के अपने पहले मैच में ही उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस पारी के बाद अब उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की मांग तेज हो गई है।
माइकल वॉन ने कहा- टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड जरूर ले जाएं
पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन नेबड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि भारत को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वैभव को टीम में शामिल करना चाहिए। वॉन ने कहा कि हो सकता है उन्हें तुरंत प्लेइंग इलेवन में मौका न मिले। लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव जरूर मिलना चाहिए। उनके मुताबिक, भविष्य को देखते हुए यह फैसला सही होगा।
क्या वैभव तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?
अगर वैभव कोजुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और इतिहास रच सकते हैं।
अश्विन ने सिखाया धैर्य का सबक
वॉन केबयान के बाद दिग्गज भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने अलग राय रखी। उन्होंने वैभव को संयम बरतने की सलाह दी है। अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा कि वैभव अभी एक बच्चा है। उसके पास पूरा करियर पड़ा है। अश्विन ने उदाहरण देते हुए कहा कि एमएस धोनी 44-45 साल तक खेले। अगर वैभव 40 साल तक खेले, तो उसके पास ढाई दशक का समय है। उन्होंने कहा, “हम हर बार इतनी जल्दी में क्यों रहते हैं?” अश्विन ने यह भी कहा कि वैभव की प्रतिभा असाधारण है और वह भारत के लिए जरूर खेलेगा, लेकिन जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है।
वैभव की नजरें अब पंजाब किंग्स पर
वैभव कीअंतरराष्ट्रीय एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लेकिन फिलहाल वह आईपीएल में अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से है। इस मैच में एक बार फिर वैभव अपनी विस्फोटक पारी से सबका दिल जीत सकते हैं।


