PSL में हुआ धांसू विवाद, लाहौर पर लगा बॉल टेम्परिंग का आरोप, कराची ने उठाया फायदा

Pakistan News: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच में गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टेम्परिंग) का मामला सामने आया। अंपायरों ने लाहौर की टीम पर पांच रन का जुर्माना लगाया। इस पेनल्टी ने मैच का रुख बदल दिया और कराची किंग्स ने रोमांचक जीत दर्ज की। विवाद इतना गहरा है कि लाहौर के स्टार खिलाड़ी फखर जमान पर लेवल 3 का आरोप लगा है।

आखिरी ओवर से पहले बदला मैच का रुख

लाहौर केगद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच काफी रोमांचक था। दूसरी पारी के 19वें ओवर के बाद कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी करने वाले थे। इससे पहले मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे खेल का रुख मोड़ दिया। लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान गेंदबाज के रन अप के पास इकट्ठा हो गए। तीनों खिलाड़ी एक-एक करके गेंद अपने हाथ में लेने लगे। अंपायर फैसल अफरीदी ने यह हरकत देख ली। उन्होंने तुरंत गेंद की जांच की। इसके बाद अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगाते हुए पांच रन की पेनल्टी लगा दी।

सिकंदर रजा ने टीम का पल्ला झाड़ा

मैच केबाद प्रेजेंटेशन में सिकंदर रजा से इस पूरे मामले पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने गेंद की स्थिति से कोई छेड़छाड़ नहीं की। रजा ने बताया कि अंपायरों ने सिर्फ यह कहा था कि खिलाड़ी साइड में हो जाएं। उन्होंने साफ किया कि वह गेंद को सुखाने की कोशिश कर रहे थे। रजा ने कहा, “मैं लॉन्ग-ऑन पर था। वहां थोड़ी ड्यू थी। हमें कहा गया था कि गेंद को शर्ट के अंदर सुखाने की कोशिश न करें। इसलिए हम बाजू से सुखाने लगे।” उन्होंने आरोप लगाने वालों से सबूत मांगे और कहा कि जब तक ठोस सबूत नहीं आते, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

फखर जमान पर लगा लेवल 3 का आरोप

इस पूरेमामले में लाहौर के स्टार ओपनर फखर जमान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मैच रेफरी रोशन महानामा ने उन पर पीएसएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 के तहत ‘लेवल 3’ का अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप गेंद की स्थिति बदलने से जुड़ा है। फखर जमान ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है। अब मैच रेफरी के सामने सुनवाई होगी। उम्मीद है कि अगले 48 घंटों के भीतर इस मामले में फैसला आ सकता है।

पेनल्टी ने दिलाई कराची को जीत

अंपायरोंके फैसले ने मैच का समीकरण पूरी तरह बदल दिया। पांच रन की पेनल्टी लगने के बाद कराची किंग्स को आखिरी ओवर में महज 9 रन चाहिए थे। कराची के अब्बास अफरीदी ने इस दबाव को अच्छी तरह संभाला। उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को चार विकेट से शानदार जीत दिलाई। यह जीत पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन की सबसे चर्चित जीत में से एक बन गई है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories