PSEB 5th Result 2026: अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है पंजाब बोर्ड का रिजल्ट, स्कूल से मिलेगी मार्कशीट

Punjab Board News: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) कक्षा 5वीं का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही इससे जुड़ी सूचना साझा किए जाने की संभावना है। पिछले साल 8 अप्रैल को नतीजे जारी किए गए थे।

ऑनलाइन नहीं, स्कूल स्तर पर जारी होंगे नतीजे

पंजाब बोर्ड इस बार भीपिछले साल के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए स्कूल स्तर पर ही नतीजे जारी करेगा। इसका मतलब है कि छात्र ऑनलाइन माध्यम से रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद छात्र और उनके अभिभावक अपने-अपने स्कूल में संपर्क करके परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

6 से 12 मार्च तक हुई थी परीक्षा

बोर्ड नेकक्षा 5वीं की परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 12 मार्च के बीच करवाया था। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थीं।

मार्कशीट स्कूल से ही लेनी होगी

सभीछात्रों को उनकी मूल मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त होगी। नतीजे जारी होने के बाद बच्चे या उनके माता-पिता स्कूल जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से पासिंग सर्टिफिकेट ले सकेंगे। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि नतीजे ऑनलाइन पोर्टल पर नहीं डाले जाएंगे।

पिछले साल 99.54 फीसदी रहा था रिजल्ट

पिछलेवर्ष पंजाब बोर्ड की 5वीं कक्षा में छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की थी। प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर दर्ज किया गया था। रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए छात्रों और अभिभावकों को समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories