Hyderabad News: सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 का शानदार सफर अब खत्म हो चुका है। टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस सीजन हैदराबाद की टीम में कई बेहतरीन युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता।
गहने बेचकर मां ने दिलाए थे जूते, अब चमकी किस्मत
इन युवाओं में तेज गेंदबाज साकिब हुसैन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। सनराइजर्स हैदराबाद ने साकिब को नीलामी में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। टीम के सीनियर गेंदबाजों के चोटिल होने के बाद साकिब को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।
साकिब हुसैन ने 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला डेब्यू मैच खेला था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने संघर्षों की कहानियां तेजी से वायरल होने लगीं।
ईशान किशन ने साकिब हुसैन को दिए छह जोड़ी स्पाइक्स
साकिब ने एक पुराने इंटरव्यू में रोते हुए बताया था कि उनके पास जूते नहीं थे। तब उनकी मां ने अपने सोने के गहने बेचकर महंगे स्पाइक शूज दिलाए थे। अब साकिब ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ईशान किशन ने उन्हें छह जोड़ी जूते गिफ्ट किए।
साकिब ने बताया कि ईशान भैया ने उनसे पूछा कि तुम्हें कौन से ब्रांड के जूते पसंद हैं। साकिब के एडिडास एडीपॉवर बोलते ही ईशान ने उन्हें तुरंत छह जोड़ी स्पाइक्स दिला दिए। साकिब ने इस सीजन हैदराबाद के लिए 11 मैच खेलकर कुल 15 विकेट लिए।
ताना मारने वाले पड़ोसियों को साकिब ने खेल से दिया जवाब
साकिब हुसैन ने बताया कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब लोग उनका काफी मजाक उड़ाते थे। ताना मारने वाले कहते थे कि देश में लाखों लोग खेलते हैं, तुम कभी बड़े स्तर पर नहीं खेल पाओगे।
युवा गेंदबाज ने ठान लिया था कि वह इन लोगों को अपनी बातों से नहीं बल्कि खेल से करारा जवाब देंगे। हालांकि एलिमिनेटर मैच में साकिब काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट लिए कुल 52 रन लुटाए।
Author: Prem Sharma


