केरल एग्जिट पोल: यूडीएफ को बढ़त, लेकिन बीजेपी ने किया सबको हैरान, जानें पूरा गणित

Kerala News: केरल विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजरें चार मई को आने वाले नतीजों पर हैं। इस बीच टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आ गया है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को राज्य में बढ़त मिलती दिख रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े भारतीय जनता पार्टी के हैं। केरल में अब तक कमजोर मानी जाने वाली बीजेपी सात सीटें जीत सकती है। इससे यह साफ है कि राज्य की राजनीति में नया बदलाव आ रहा है।

यूडीएफ और एलडीएफ में कांटे की टक्कर का अनुमान

टुडेज चाणक्य के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन वाला यूडीएफ केरल में सरकार बना सकता है। उसे 69 (± 9) सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ 64 (± 9) सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। हालांकि दोनों गठबंधनों के बीच सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। इसलिए चुनाव परिणामों में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। अन्य कई एग्जिट पोल भी यूडीएफ को आगे बता रहे हैं। लेकिन यह चुनाव किसी भी तरफ करवट ले सकता है।

बीजेपी के वोट शेयर में बड़ा इजाफा, जीतेगी सात सीटें!

सर्वे में सबसे बड़ा सरप्राइज बीजेपी का प्रदर्शन है। टुडेज चाणक्य के अनुसार बीजेपी गठबंधन को केरल में सात (± 4) सीटें मिल सकती हैं। केवल सीटें ही नहीं, बल्कि वोट प्रतिशत में भी पार्टी ने जबरदस्त छलांग लगाई है। बीजेपी को 20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यह आंकड़ा बताता है कि बीजेपी ने राज्य में अपने पैर मजबूती से पसारने शुरू कर दिए हैं। वहीं यूडीएफ को 40 फीसदी और एलडीएफ को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

अन्य एजेंसियों के सर्वे भी दे रहे यूडीएफ को बढ़त

अन्य सर्वे एजेंसियों के अनुमान भी लगभग इसी तरह के हैं। ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने यूडीएफ को 78 से 90 सीटें और एलडीएफ को 49 से 62 सीटें दी हैं। यहां बीजेपी को शून्य से तीन सीटें मिलने की बात कही गई है। ‘पीपुल्स पल्स’ और ‘वोट वाइब’ के सर्वे भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। ‘पीपुल्स इनसाइट’ ने भी यूडीएफ को 66-76 सीटें दी हैं और बीजेपी को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Social Media Dark Network Pak Gangster Shahzad Bhatti Targeting Indian Youth Through Instagram And Gaming Apps

Uttar Pradesh News: भारत की आंतरिक सुरक्षा को लेकर...

Related Articles

Popular Categories