यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को फोन मिलाया, क्रेमलिन ने किया बड़ा खुलासा

International News: विश्व स्तर पर चल रही तमाम भू-राजनीतिक उठापटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से यूक्रेन युद्ध के मसले पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस बेहद महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने के लिए अमेरिका के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों वैश्विक नेताओं के बीच हुई इस उच्चस्तरीय बातचीत की आधिकारिक जानकारी रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने मीडिया को दी है।

जेलेंस्की से बातचीत के ठीक बाद पुतिन को फोन

क्रेमलिन के मुताबिक, दोनों नेताओं ने युद्ध को रोकने और क्षेत्र में शांति बहाली के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया। इस बातचीत से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी फोन पर राष्ट्रपति ट्रंप से बात की थी। जेलेंस्की से बातचीत के ठीक बाद ट्रंप का पुतिन को फोन करना बेहद अहम माना जा रहा है।

राजनयिक हलकों में इस फोन कॉल को यूक्रेन संकट के समाधान की दिशा में एक बड़े और सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद से ही ट्रंप लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि उनकी प्राथमिकता इस युद्ध को जल्द से जल्द रोकने की है।

यूक्रेन ने रूस के तेल ठिकानों पर फिर किया हमला

एक तरफ जहां शांति के लिए बड़े स्तर पर कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ युद्ध के मैदान में तनाव कम नहीं हो रहा है। इस बातचीत के बीच ही यूक्रेन की सेना ने एक बार फिर रूस के अंदर घुसकर बड़े हमलों को अंजाम दिया है।

यूक्रेन ने रूस के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तेल ठिकानों और रासायनिक पदार्थ बनाने वाले एक बड़े कारखाने पर ताबड़तोड़ हमला किया है। इन हमलों में रूसी ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के इस आक्रामक रुख से साफ है कि जमीन पर फिलहाल जंग जारी है।

Author: Pallavi Sharma

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories