Mumbai News: डिजिटल दौर में जब भी लोग नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो अक्सर अपने पुराने फोन को ऑनलाइन बेच देते हैं या फिर एक्सचेंज ऑफर में दे देते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी के चक्कर में लोग अपने मोबाइल से जरूरी पर्सनल डेटा को पूरी तरह डिलीट करना भूल जाते हैं।
बिना डेटा डिलीट किए किसी अनजान शख्स को अपना पुराना हैंडसेट सौंपना आपकी प्राइवेसी के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इससे आपकी बैंकिंग सेफ्टी को भी बड़ा झटका लग सकता है। इसलिए किसी को भी फोन देने से पहले कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना बेहद अनिवार्य है।
क्लाउड पर लें पूरा बैकअप और बैंकिंग एप्स को तुरंत करें रिमूव
अगर आप अपने पुराने फोन को गुडबाय कहने वाले हैं, तो सबसे पहले अपनी प्राइवेट फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट लिस्ट, ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स और जरूरी फाइल्स का क्लाउड स्टोरेज या कंप्यूटर में पूरा बैकअप सुरक्षित कर लें। इससे नए फोन में डेटा ट्रांसफर करना काफी आसान हो जाता है।
इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण काम अपने फोन से Google Pay, PhonePe, Paytm और सभी नेट बैंकिंग एप्स को लॉगआउट करने का करें। लॉगआउट करने के बाद ही इन एप्स को डिवाइस से अनइंस्टॉल करें। साथ ही ऐप में सेव्ड कार्ड डिटेल्स और UPI अकाउंट को भी पूरी तरह डिलीट कर दें।
सोशल मीडिया अकाउंट लॉगआउट करें और फोन को करें फैक्ट्री रीसेट
बैंकिंग सिक्योरिटी के बाद अपने फोन से WhatsApp, Facebook, Instagram, Telegram और Gmail समेत सभी पर्सनल ईमेल अकाउंट्स को लॉगआउट करना बिल्कुल न भूलें। इसके साथ ही डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर अपनी मुख्य Google ID या Apple ID को भी फोन से पूरी तरह रिमूव कर दें।
आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप में फोन के अंदर मौजूद सिम कार्ड और माइक्रोएसडी मेमोरी कार्ड को बाहर निकाल लें। पूरा डेटा सुरक्षित करने के बाद फोन को पूरी तरह फैक्ट्री रीसेट मारें। एंड्रॉइड यूजर्स सेटिंग्स में सिस्टम रीसेट और आईफोन यूजर्स जनरल सेटिंग्स में जाकर डिवाइस को रीसेट कर सकते हैं।


