होम धर्म ढाका में भारी आक्रोश! भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू,...

ढाका में भारी आक्रोश! भगवान राम के अपमान पर भड़के बांग्लादेशी हिंदू, मशाल जुलूस निकाल सरकार को दिया अल्टीमेटम

0
5
dhaka-protest-hindu-community
dhaka-protest-hindu-community

Dhaka News: बांग्लादेश में भगवान श्रीराम के कथित अपमान को लेकर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश है। राजधानी ढाका में शुक्रवार रात सैकड़ों हिंदुओं ने सड़कों पर उतरकर विशाल मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 72 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया है।

गाइबांधा में श्रीराम की प्रतिमा पर जूता फेंकने का आरोप

यह पूरा विवाद उत्तरी बांग्लादेश के गाइबांधा जिले के पोलाश बाड़ी से शुरू हुआ। वहां स्थानीय हिंदू समुदाय अपनी निजी जमीन पर 81 फीट ऊंची भगवान राम की भव्य प्रतिमा और मंदिर का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व में कट्टरपंथियों ने इसका हिंसक विरोध किया।

चश्मदीदों के मुताबिक, उग्र भीड़ ने निर्माणाधीन मंदिर के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने भगवान राम की प्रतिमा पर जूता रखकर उसका घोर अपमान किया। इस घटना से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

ढाका में फूटा गुस्सा, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू संगठनों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार शाम ढाका के शाहबाग चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई, तो रविवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात का समय मांगा है। हिंदू नेताओं का कहना है कि वर्तमान सरकार कट्टरपंथियों के खिलाफ बेहद नरम रवैया अपना रही है। इसके कारण देश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी राजधानी ढाका

शाहबाग चौराहे से शुरू हुआ यह मशाल जुलूस मोतेश्वर भवन के रास्ते होते हुए नेशनल प्रेस क्लब तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘जय श्री राम’ के जोरदार नारे लगाए। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह हिंदू महाजोत के दो अलग-अलग गुटों ने प्रेस क्लब और ढाका रिपोर्टर्स यूनिटी में कार्यक्रम किए।

नेशनल प्रेस क्लब के सामने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर कट्टरपंथ का विरोध किया गया। वहीं, नेशनल कमिटी फॉर पूजा सेलिब्रेशंस ने शनिवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। जुलूस में शामिल लोगों ने एलान किया कि अब बांग्लादेश के सभी 64 जिलों में राम मंदिर बनाए जाएंगे।

Author: Pallavi Sharma

आपकी राय:

Discover more from Right News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading