Shenzhen News: ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनियां इन दिनों डिस्प्ले और कैमरे के साथ-साथ बैटरी बैकअप पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही हैं। इसी बीच चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ऑनर (Honor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया लीक्स के अनुसार, कंपनी इन दिनों 14,000 mAh की महाबली बैटरी वाले एक नए स्मार्टफोन पर तेजी से काम कर रही है।
फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से डबल होगी इस नए फोन की पावर
ऑनर का यह अपकमिंग स्मार्टफोन आजकल के आम प्रीमियम फ्लैगशिप हैंडसेट्स में मिलने वाली 7,000 mAh की बैटरी से साइज में बिल्कुल डबल होगा। आपको बता दें कि चीनी ब्रांड ऑनर इससे पहले भी बैटरी के मामले में नए रिकॉर्ड बना चुका है। कंपनी ने हाल ही में 11,000 mAh की हैवी बैटरी वाला स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है।
मशहूर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने किया बड़ा खुलासा
चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाले मशहूर टेक टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने ऑनर के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस में 14,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इससे पहले कंपनी Honor X80 Pro Max को 11,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर चुकी है।
इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी काफी लाइटवेट होगा फोन
इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में टिपस्टर ने बताया कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस फोन का वजन सिर्फ 220 ग्राम के आसपास होगा। हालांकि, यह वजन थोड़ा ज्यादा लग सकता है, लेकिन मार्केट में मौजूद कुछ पॉपुलर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के कंपैरिजन में यह डिवाइस फिर भी काफी हल्का और स्लिम नजर आता है।
सैमसंग और आईफोन के फ्लैगशिप मॉडल से होगी टक्कर
वजन के मामले में अगर तुलना करें, तो सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra का वजन करीब 214 ग्राम है। वहीं एप्पल के आईफोन 17 प्रो मैक्स (iPhone 17 Pro Max) का वजन 233 ग्राम के आसपास रहता है। ऐसे में ऑनर का यह नया डिवाइस बड़ी बैटरी के बाद भी वजन के मामले में काफी बैलेंस्ड रहने वाला है।
लगातार चार दिनों तक बिना रुके काम करेगा यह डिवाइस
ऑनर कंपनी अपने मौजूदा Honor X80 Pro Max को लेकर यह दावा करती है कि यह सिंगल चार्ज में आराम से 4 दिनों तक का लंबा बैकअप दे सकता है। ऐसे में नया 14,000mAh बैटरी वाला फोन लगातार ट्रैवल करने वाले लोगों और आउटडोर वर्कर्स के लिए मार्केट में सबसे बेस्ट चॉइस साबित हो सकता है।
कड़े नियमों के कारण ग्लोबल मार्केट में लॉन्चिंग है मुश्किल
अलग-अलग देशों के कड़े सरकारी रेगुलेशंस के चलते ऑनर के इस धांसू फोन का ग्लोबली लॉन्च होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। उदाहरण के लिए, यूरोपियन मार्केट में स्मार्टफोन के अंदर इस्तेमाल होने वाले बैटरी सेल की कैपेसिटी लिमिटेड तय की गई है। इसलिए यह नया डिवाइस चीन और कुछ ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा।
मार्केटिंग के लिए बड़ा सेलिंग पॉइंट बनेगी महाबली बैटरी
ऑनर इस फोन की दमदार बैटरी कैपेसिटी को अपने सबसे बड़े सेलिंग पॉइंट और मार्केटिंग टूल की तरह इस्तेमाल कर सकता है। आज के समय में रीयलमी ने भी भारत में Realme P4 Power को 10,001 mAh बैटरी के साथ पेश किया है। वहीं रग्ड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Doogee पहले ही 22,000 mAh की बड़ी बैटरी ला चुकी है।

