Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की गोंडा और बस्ती के युवाओं की तारीफ, देश के सामने पेश की मिसाल!

Gonda News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 1348वें संस्करण में उत्तर प्रदेश के दो बेहतरीन प्रयासों की सराहना की है। पीएम मोदी ने गोंडा में हुए डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू और बस्ती में मनोरमा नदी की सफाई का विशेष रूप से जिक्र किया।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर गोंडा के डॉल्फिन रेस्क्यू का एक वीडियो भी साझा किया है। यह पूरी घटना गोंडा वन प्रभाग के रेहराबाजार रेंज के ग्राम सभा ईटई रामपुर की है। यहां सरयू नहर में पानी कम होने की वजह से एक नर डॉल्फिन फंस गई थी।

इस नर डॉल्फिन के सफल रेस्क्यू में ‘नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा’ की पहली विशेष डॉल्फिन एंबुलेंस का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह अत्याधुनिक एंबुलेंस किसी चलती-फिरती आईसीयू की तरह काम करती है। इसमें वन्यजीवों की जांच से लेकर तुरंत उपचार तक की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

राप्ती नदी में सुरक्षित छोड़ी गई डॉल्फिन

डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी के मुताबिक वन विभाग, टर्टल सर्वाइवल एलायंस (टीएसए) और स्थानीय लोगों ने करीब तेरह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद डॉल्फिन को बचाया। इस नर डॉल्फिन का वजन 26.4 किलोग्राम और लंबाई लगभग 5.3 फीट थी। इसे बारह किलोमीटर दूर बलरामपुर की राप्ती नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

टीएसए के विशेषज्ञ भाष्कर दीक्षित ने बताया कि जनवरी 2026 में लॉन्च हुई इस देश की पहली डॉल्फिन एम्बुलेंस की मदद से अब तक आठ डॉल्फिन की जान बचाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस बड़े और अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना किए जाने से वन विभाग के कर्मियों का हौसला काफी बढ़ गया है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने बस्ती जिले में मनोरमा नदी की सफाई में जुटे स्थानीय युवाओं के प्रयासों की भी जमकर तारीफ की। ‘मन की बात’ में आकाश गुप्ता और उनके साथियों के निस्वार्थ काम की चर्चा होते ही पूरे लजघटा गांव और जिले में खुशी का माहौल बन गया।

प्रधानमंत्री ने देश के सामने इन युवाओं को एक प्रेरक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने व्यवस्था से शिकायत करने के बजाय खुद नदी में उतरकर बदलाव की एक नई मिसाल पेश की है। बिना किसी सरकारी मदद के नदी को स्वच्छ बनाने का यह संकल्प वाकई काबिले तारीफ है।

Author: Ajay Mishra

Hot this week

Shimla Secretariat News: नए सीएम कार्यालय के लिए सचिवालय में बड़ा बदलाव, अस्थायी दफ्तर से चलेगा कामकाज

Shimla News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के...

Related Articles

Popular Categories