Bihar Bus Routes: बिहार के यात्रियों की चमकी किस्मत! भागलपुर समेत इन 10 जिलों के लिए शुरू होंगी 26 नई बसें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Bhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों में सफर करने वाले रेल व सड़क यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने एक बड़ा तोहफा दिया है। अब भागलपुर सहित आसपास के जिलों से कुल 26 नए रूटों पर बसों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने भागलपुर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) द्वारा भेजी गई सिफारिशी सूची को मंजूरी दे दी है।

विभाग ने इन नए अंतर-जिला मार्गों को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है। सरकार के इस बड़े फैसले से क्षेत्र में यातायात की सूरत पूरी तरह बदलने वाली है। नए रूटों के संचालन से जहां यात्रियों के समय की बचत होगी, वहीं उन्हें आरामदायक और सीधी सफर की सुविधा भी मिलेगी।

कुल 264 अंतर-जिला मार्गों को मिली हरी झंडी

परिवहन विभाग ने राज्य स्तर पर कुल 264 अंतर-जिला मार्गों को अपनी आधिकारिक मान्यता दी है। इसमें भागलपुर आरटीए के अंतर्गत आने वाले यह 26 मार्ग बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। विभाग ने सिर्फ रूट ही तय नहीं किए हैं, बल्कि प्रत्येक रूट का ‘भाया मार्ग’ (वे शहर या बाजार जहां से बस गुजरेगी) भी पूरी तरह निर्धारित कर दिया है।

इससे यात्रियों को पहले से स्पष्ट रहेगा कि उनकी बस किन-किन प्रमुख बाजारों, कस्बों और शहरों से होकर मंजिल तक पहुंचेगी। सरकार द्वारा अधिसूचित किए गए इन नए मार्गों से बिहार के 10 से अधिक बड़े जिलों की आपसी कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी। इस फैसले से सुदूर ग्रामीण इलाकों का विकास भी तेज होगा।

इन 10 प्रमुख जिलों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

इन रूटों के चालू होने से मुख्य रूप से भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा और किशनगंज जैसे जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। कई रूट ऐसे भी तैयार किए गए हैं जो सुदूर ग्रामीण इलाकों को सीधे जिला मुख्यालय और प्रमंडल स्तर के बड़े शहरों से जोड़ेंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी।

मार्गों की अधिसूचना जारी होने के बाद अब परिवहन विभाग इन रूटों पर बसों के संचालन के लिए परमिट निर्गत करने की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। परमिट की प्रक्रिया पूरी होते ही इन रूटों पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सरकारी बसों के साथ-साथ निजी ऑपरेटरों की बसों का परिचालन भी नियमित रूप से शुरू हो सकेगा।

RTA भागलपुर के अधिसूचित सभी 26 नए मार्गों की पूरी सूची

परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सभी 26 नए रूटों और उनके भाया मार्गों का पूरा विवरण इस प्रकार है:

1. भतरा से खगड़िया – भाया: कटोरिया, सुलतानगंज, असरगंज, तारापुर, बेलहर, संग्रामपुर, बरियारपुर, मुंगेर

2. भतरा से मधेपुरा – भाया: कटोरिया, सुलतानगंज, असरगंज, तारापुर, बेलहर, संग्रामपुर, बरियारपुर, मुंगेर, बलिया, बेगूसराय

3. पंजवारा से खगड़िया – भाया: बांका मोड़, बौंसी, भीतिया, संग्रामपुर, बेलहर, तारापुर, असरगंज, सुलतानगंज, बरियारपुर, मुंगेर

4. पंजवारा से मुंगेर – भाया: बांका मोड़, बौंसी, भीतिया, संग्रामपुर, बेलहर, तारापुर, असरगंज, सुलतानगंज, बरियारपुर

5. पंजवारा से पूर्णिया – भाया: बांका मोड़, जयपुरियापुर, फूलपुर बस स्टैंड, भागलपुर, जीरोमाइल, नवगछिया, कुरसेला, cutiyar

6. मुंगेर से कटिहार – भाया: बरियारपुर, सुलतानगंज, भागलपुर बस स्टैंड, भागलपुर, जीरोमाइल, नवगछिया, कटिहार

7. जिंझरा से भागलपुर बस स्टैंड – भाया: दियरी, संग्रामपुर, तारापुर, असरगंज, सुलतानगंज

8. भतरा से दरभंगा – भाया: कटोरिया, बेलहर, संग्रामपुर, तारापुर, सुलतानगंज बस स्टैंड, बरियारपुर, मुंगेर, बलिया, बेगूसराय, खगड़िया, दलसिंहसराय, समस्तीपुर

9. भतरा से जयनगर – भाया: कटोरिया, बेलहर, संग्रामपुर, तारापुर, सुलतानगंज बस स्टैंड, बरियारपुर, मुंगेर, बलिया, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी

10. भतरा से पूर्णिया – भाया: चानन, कटोरिया, बांका मोड़, जगदीशपुर, भागलपुर बस स्टैंड, भागलपुर, जीरोमाइल, नवगछिया, कटिहार, किशनगंज

11. अमरपुर से सहरसा – भाया: इंग्लिश, साहेबगंज, असरगंज, सुलतानगंज, बरियारपुर, मुंगेर, बलिया, बेगूसराय, खगड़िया, अलौली, बेलौरी, बनगांव

12. भागलपुर से मनिहारी चेक पोस्ट – भाया: सुलतानगंज, बरियारपुर, मुंगेर, संग्रामपुर, बेलहर, डोरी, बटरी, नवगछिया

13. खेसर से बखरी – भाया: सुलतानगंज, बरियारपुर, गोगरी, चौथम, मुंगेर, बलिया, बेगूसराय

14. सुलतानगंज से किशनगंज – भाया: भागलपुर बस स्टैंड, भागलपुर, जीरोमाइल चौक, पूर्णिया, उदाकिशुनगंज

15. भतरा से सहरसा – भाया: चानन, कटोरिया, अमरपुर, भागलपुर बस स्टैंड, भागलपुर जीरो माइल, नवगछिया जीरो माइल चौक, उदीयाडीह, मधेपुरा

16. ईशीपुर बाराहाट से कटघर – भाया: कहलगांव, भागलपुर जीरो माइल, नवगछिया जीरो माइल, ढोला मुंगेर, चंपानगर

17. भागलपुर से भतरा – भाया: कटोरिया, अमरपुर, बांका मोड़, कटोरिया, चानन

18. बांका से भतरा – भाया: कटोरिया, चानन

19. लखीसराय डैम से मधेपुरा – भाया: श्यामबाजार, बीसी भागलपुर बस स्टैंड, भागलपुर जीरो माइल, नवगछिया जीरो माइल चौक, उदीयाडीह, मधेपुरा

20. लखीसराय डैम से भागलपुर बस स्टैंड – भाया: श्याम बाजार, बौंसी, ढाकामोड़, पुरैनिया, रजौन

21. सुलतानगंज से अगवानपुर – भाया: भागलपुर बस स्टैंड, भागलपुर जीरोमाइल, नवगछिया जीरोमाइल चौक, पूर्णिया

22. सिमरिया से भतरा – भाया: बखरी, बेगूसराय, बलिया, मुंगेर, बरियारपुर, सुलतानगंज बस स्टैंड, असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, बेलहर, कटोरिया, चानन

23. सहरसा से सुलतानगंज – भाया: बेलहर, संग्रामपुर, तारापुर, असरगंज

24. भलजोर से पूर्णिया – भाया: श्याम बाजार, बौंसी, ढाकामोड़, भागलपुर विक्रमशिला बस स्टैंड, भागलपुर, जीरोमाइल, पूर्णिया

25. भलजोर से भागलपुर बस स्टैंड – भाया: श्याम बाजार, बौंसी, ढाकामोड़, पुरैनिया, रजौन, जगदीशपुर

26. भागलपुर बस स्टैंड से जगदीशपुर – भाया: भागलपुर जीरोमाइल, जगदीशपुर, गौरीपुर चौक, पुरैनी

व्यापारियों, छात्रों और मरीजों के लिए सुगम होगा सफर

इन नए रूटों के शुरू होने से सबसे बड़ी राहत रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, इलाज के लिए बड़े अस्पतालों का रुख करने वाले मरीजों और स्थानीय व्यापारियों को मिलेगी। अब तक कई रूटों पर सीधी बस सेवा न होने के कारण लोगों को गाड़ियां बदल-बदल कर जाना पड़ता था।

परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि इन 26 नए रूटों के पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद भागलपुर प्रमंडल में सड़कों पर गाड़ियों का दबाव सुव्यवस्थित होगा। नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया जैसे व्यावसायिक केंद्रों के लिए सीधी बसें मिलने से व्यापारिक गतिविधियों को भी एक नई और सकारात्मक रफ्तार मिलेगी।

Author: Manoj Patnaik

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

IGIMS Patna: करोड़ों की पीईटी स्कैन मशीन दो साल से धूल फांक रही, तकनीशियन न होने से मरीज परेशान

Bihar News: पटना के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान...

Related Articles

Popular Categories