डेब्यू सीरीज में निक केली ने लपका एक हाथ का हैरतअंगेज कैच, वीडियो वायरल

Cricket News: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 32 साल के निक केली ने डेब्यू किया। बल्ले से पांच मैचों में सिर्फ 57 रन बनाए, लेकिन पांचवें टी20 में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा कि देखने वालों की आंखें फटी रह गईं। यह कैच न तो बाउंड्री पर था और न ही दौड़ते हुए दोनों हाथों से लपकने वाला। एक हाथ से पकड़ा गया यह कैच अपने अंदाज में खास था।

रूबीन हरमन का शानदार कैच लपका

कीवीखिलाड़ी ने अपने टी20 करियर के पांचवें मैच में यह कैच साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रूबीन हरमन का पकड़ा। साउथ अफ्रीका की पारी का 16वां ओवर था। बेन सियर्स की गेंद पर हरमन का बल्ला छूकर गेंद हवा में चली गई। निक केली दूर खड़े थे। उन्होंने गेंद के हवा में जाते ही दौड़ना शुरू किया और फिर हवा में छलांग लगाकर बाएं हाथ से ऐसा कैच लपका कि सब दंग रह गए।

हरमन 39 रन पर हुए आउट

निक केलीके इस दमदार कैच की बदौलत खतरनाक दिख रहे रूबीन हरमन को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। हरमन ने 31 गेंदों पर 39 रन बनाए थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी में भी अहम योगदान दिया था। केली को इस कैच के लिए साथी खिलाड़ियों से खूब वाहवाही मिली।

कैच के लिए याद किए जाएंगे निक केली

साउथ अफ्रीकाके खिलाफ खेली अपनी डेब्यू टी20 सीरीज में निक केली भले ही बल्लेबाजी के लिए न याद किए जाएं, लेकिन सीरीज के अंत में उन्होंने जो यह कैच लपका है, वह लोगों के जहन में लंबे समय तक रहेगा। यह कैच अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस अद्भुत फील्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories