Sports News: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में बेहद शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि इसके बावजूद टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस पूरे सीजन में कोलकाता की गेंदबाजी बेहद कमजोर और बेअसर साबित हुई। जिसके पीछे मुख्य खिलाड़ियों की चोट सबसे बड़ा कारण रही।
विवादों के कारण बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इस सीजन में नहीं खेल सके। वहीं टीम के दूसरे मैच विनर खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में सिर्फ 8 गेंदें फेंकने के लिए पूरी फ्रेंचाइजी से 18 करोड़ रुपये वसूल लिए। जिसके बाद अब क्रिकेट गलियारों में इस पर जोरदार चर्चा शुरू हो गई है।
मिनी ऑक्शन में भारी रकम चुकाकर खरीदा था
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर की टीम ने भारी भरकम 18 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को अपनी टीम में शामिल किया था। पथिराना टूर्नामेंट के पहले हाफ में गंभीर इंजरी के कारण टीम से बाहर रहे और एक भी मैच नहीं खेल सके।
इसके बाद वह दूसरे हाफ में जैसे-तैसे टीम के साथ जुड़े। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले में पथिराना को केकेआर के लिए डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिला। इस मैच में वह सिर्फ 8 गेंदें फेंककर दोबारा चोटिल हो गए और मैदान से बाहर चले गए।
इस गंभीर इंजरी के बाद वह दोबारा पूरे सीजन में मैदान पर वापसी नहीं कर सके। इस गणित के हिसाब से देखें तो पथिराना को एक गेंद फेंकने के बदले लगभग 2.25 करोड़ रुपये मिले हैं। पथिराना पहले भी अपनी इंजरी के कारण कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुकाबले मिस कर चुके हैं।
चोटिल खिलाड़ियों ने बिगाड़ा कोलकाता का समीकरण
आईपीएल का यह सीजन शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कागजों पर बहुत मजबूत दिख रही थी। हालांकि लगातार खिलाड़ियों की चोट ने इस टीम को बेहद कमजोर कर दिया। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहे।
इसके साथ ही टीम के दूसरे प्रमुख तेज गेंदबाज आकाशदीप भी चोट का शिकार होकर बाहर बैठ गए। मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना के उपलब्ध नहीं होने से फ्रेंचाइजी का बॉलिंग अटैक पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इसी कमजोरी के कारण फ्रेंचाइजी को शुरुआती 6 मुकाबलों में लगातार करारी हार झेलनी पड़ी थी।
खराब शुरुआत के बाद टीम ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश जरूर की। लेकिन गेंदबाजी के लचर प्रदर्शन के कारण केकेआर की टीम अंक तालिका में नंबर 7 पर रही। इस तरह टीम का सफर प्लेऑफ से पहले ही थम गया। महंगे खिलाड़ियों का प्रदर्शन फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है।
Author: Prem Sharma


