भारतीय महिला टीम का ऐलान: दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को पहली बार मौका, हरमनप्रीत की कप्तानी

Mumbai News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी। टीम में दो नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका दिया गया है। अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को टीम में शामिल किया गया है। अनुष्का शर्मा एक बल्लेबाज हैं, जबकि काशवी गौतम मीडियम पेसर हैं और पहले ही टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेल चुकी हैं। आगामी आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

अनुष्का शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन

अनुष्काशर्मा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल वुमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में 177 रन बनाकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उनके दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई। काशवी गौतम पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। टी20 विश्व कप से पहले नए खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति के तहत चयनकर्ताओं ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम प्रबंधन का मानना है कि इस सीरीज से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

दक्षिण अफ्रीका में खेली जाएगी 5 मैचों की सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीकाके बीच यह टी20 सीरीज 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक खेली जाएगी। सीरीज के मुकाबले तीन शहरों—डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में आयोजित होंगे। पहला मैच 17 अप्रैल को, दूसरा 19 अप्रैल को, तीसरा 22 अप्रैल को, चौथा 25 अप्रैल को और अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा। हाल ही में वनडे विश्व कप जीत चुकी भारतीय टीम अब टी20 में भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए विश्व कप की तैयारियों का अहम हिस्सा होगी। टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री और अनुष्का शर्मा को शामिल किया गया है। स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories