शिमला के राम मंदिर में मुस्लिम निकाह पर भारी बवाल! हिंदू संगठनों ने दी ‘सुअर बारात’ की चेतावनी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नया विवाद गहरा गया है। राम मंदिर के हॉल में एक मुस्लिम लड़की के निकाह को लेकर हिंदू संगठन भड़क गए हैं। ग्यारह अप्रैल को प्रस्तावित इस निकाह का हिंदू संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध किया है। समिति ने मंदिर प्रबंधन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। विवाद इतना बढ़ गया है कि अब विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ईदगाह कॉलोनी के परिवार ने बुक किया हॉल

शिमला के राम बाजार स्थित राम मंदिर का प्रबंधन सूद सभा करती है। ईदगाह कॉलोनी के मोहम्मद नासिर ने ग्यारह अप्रैल को अपनी बेटी के निकाह के लिए यह हॉल बुक किया था। जैसे ही हिंदू संघर्ष समिति को इसकी भनक लगी, उन्होंने भारी नाराजगी जताई। समिति के नेता विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने इसे सनातन धर्म की भावनाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने तुरंत मंदिर की संपत्ति पर मुस्लिम विवाह कार्यक्रम रद्द करने की सख्त मांग की है।

विरोध में मुंडन और सुअर बारात की चेतावनी

हिंदू संघर्ष समिति ने सूद सभा शिमला को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि निकाह रद्द नहीं हुआ, तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध स्वरूप सुअरों की बारात निकालने और मुंडन कराने जैसी गंभीर धमकियां दी गई हैं। वहीं, सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि राम मंदिर के हॉल में पहले भी मुस्लिम परिवारों की शादियां होती रही हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories