कोलकाता में खौफनाक वारदात, 4 हजार रुपये न देने पर पति ने बेटी के सामने चाकू से गोदी पत्नी की हत्या

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने मामूली पैसों के विवाद में अपनी पत्नी की उसकी मासूम बेटी के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से भागते समय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिनोद सिंह के रूप में हुई है।

नशे का आदी था पति, पत्नी करती थी कमाई

पुलिस केअनुसार, बिनोद सिंह नशे का आदी था और कोई काम-काज नहीं करता था। घर का पूरा खर्च उसकी पत्नी स्वप्ना सिंह उठाती थी। वह एक स्थानीय संस्थान में काम करती थी। बिनोद अक्सर शराब के नशे में घर आता और पत्नी से पैसों की मांग करता था। पैसे न देने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। स्वप्ना की नौकरी भी बिनोद की हरकतों की वजह से छूट गई थी।

रात 10 बजे मांगे 4 हजार, मना किया तो हंगामा

पड़ोसियोंके अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे बिनोद घर लौटा और स्वप्ना से 4 हजार रुपये मांगे। जब स्वप्ना ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घर में भारी हंगामा किया और चला गया। रविवार तड़के वह दोबारा घर लौटा और दरवाजा पीटने लगा। उसकी बेटी ने जैसे ही दरवाजा खोला, बिनोद सीधे कमरे में घुसा जहां स्वप्ना सो रही थी।

चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे, आरोपी गिरफ्तार

बिनोद नेबिना कुछ कहे अचानक चाकू निकाला और स्वप्ना के पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। स्वप्ना की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ स्वप्ना को देखा और भाग रहे बिनोद को पकड़ लिया। पड़ोसी स्वप्ना को सुबह 5:30 बजे अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बेटी का बयान दर्ज किया है, जो इस पूरी वारदात की प्रत्यक्षदर्शी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories