गोरखपुर को मिला आईटी पार्क, सीएम योगी आज करेंगे लोकार्पण, 15 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आईटी स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित होगा। इसका जरिया गीडा में बनकर तैयार हुआ आईटी पार्क यानी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का गोरखपुर सेंटर होगा। यह सेंटर करीब साढ़े तीन एकड़ क्षेत्रफल में 20 करोड़ रुपये की लागत से बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार (26 मार्च) सुबह 11 बजे इसका लोकार्पण करेंगे।

सीएम योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। सीएम योगी यहां के युवाओं को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसी क्रम में बने आईटी पार्क का आज लोकार्पण किया जाएगा। यह केंद्र प्रदेश में आईटी स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संगठन एसटीपीआई ने उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से गीडा के सेक्टर-7 में इस अत्याधुनिक केंद्र का निर्माण किया है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है आईटी पार्क

एसटीपीआई केगोरखपुर केंद्र में 50 सीटर प्लग एंड प्ले कार्यक्षेत्र विकसित किया गया है। 6000 वर्गफुट में रॉ इंक्यूबेशन स्पेस और इतने ही क्षेत्रफल में सेमी फर्निश्ड इंक्यूबेशन स्पेस बनाया गया है। 54 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, अत्याधुनिक कांफ्रेंस रूम, नेटवर्क ऑपरेशन्स सिस्टम, कैफेटेरिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं।

युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने में मिलेगी मदद

यह केंद्र आईटी,आईटीईएस (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एनेबल्ड सर्विस), बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। यह योगी सरकार की प्रदेश के टियर-टू शहरों में तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजना का हिस्सा है। यहां डाटा क्लेक्शन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे स्टार्टअप शुरू होने की उम्मीद है।

36 इकाइयां होंगी स्थापित, 15 हजार युवाओं को रोजगार

गोरखपुर केसाढ़े तीन एकड़ में फैले इस आईटी पार्क में 36 इकाइयां स्थापित होंगी। इससे करीब 15 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है। आईटी आधारित उद्यमिता में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सीएम योगी के लोकार्पण के साथ ही यह केंद्र युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा। फिलहाल प्रशासन ने लोकार्पण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories