Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दस हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 21 विदेशी पिस्टल, मशीन गन और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरोह पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में फैले अवैध हथियार सप्लायरों से जुड़ा था।
स्पेशल फोर्स वाली पिस्टल भी बरामद
पुलिस केअनुसार, बरामद हथियारों में कई देशों में निर्मित अत्याधुनिक पिस्टल शामिल हैं। इनमें चेक गणराज्य की सब-मशीन गन, PX-5.7, तुर्की की Stoeger, चीन की PX-3, चेक गणराज्य की Shadow CZ, इटली की Beretta, ब्राजील की Taurus और जर्मनी की Walther पिस्टल शामिल हैं। PX-5.7 पिस्टल का इस्तेमाल विशेष बल (स्पेशल फोर्सेज) करते हैं। ये हथियार बेहद खतरनाक और अत्याधुनिक हैं।
पाकिस्तान और नेपाल सीमा से होती थी तस्करी
पुलिस कीजांच में पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से भारत-नेपाल सीमा के रास्ते तस्करी कर लाए जाते थे। इसके बाद इन्हें दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को सप्लाई किया जाता था। यह गिरोह अंतरराज्यीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की सप्लाई में शामिल था।
10 तस्कर गिरफ्तार, छापेमारी जारी
दिल्लीपुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मॉड्यूल से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से डेढ़ दर्जन से अधिक अवैध पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बड़ी कार्रवाई से अवैध हथियारों के कारोबार को बड़ा झटका लगा है।


