NITI Aayog Meeting: विकसित भारत 2047 के ब्लूप्रिंट पर कल लगेगी मुहर, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

- Advertisement -

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बेहद महत्वपूर्ण बैठक की थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ निर्धारित की गई है।

इस उच्च स्तरीय बैठक में देश भर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपालों, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों और नीति आयोग के आला अधिकारियों के शामिल होने की पूरी संभावना है। बैठक में देश के भविष्य और विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

- Advertisement -

समावेशी मानव विकास और रोजगार पर रहेगा मुख्य फोकस

इस बार की बैठक का मुख्य केंद्र ‘समावेशी मानव विकास फ्रेमवर्क’ को बनाया गया है, जो चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इनमें बुनियादी मानव पूंजी के साथ भविष्य की स्किल्स, उत्पादक रोजगार, स्वास्थ्य-पोषण और सभी के लिए समानता और सम्मान शामिल हैं।

सरकार इस बैठक के माध्यम से देश में बड़े पैमाने पर नौकरियों के नए अवसर सृजित करने, युवाओं के स्किल विकास और समग्र विकास परिणामों को बेहतर करने पर विशेष ध्यान देगी। इसके लिए सभी राज्यों से मिलकर काम करने की अपील की जाएगी।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यों के रोडमैप पर चर्चा

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में एक ऐसा मजबूत रोडमैप तैयार होगा जो सुशासन, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), सरकारी योजनाओं के तालमेल और डेटा-आधारित निगरानी प्रणाली पर केंद्रित रहेगा। इसमें कम और लंबे समय के लक्ष्यों की समीक्षा होगी।

इसके साथ ही, समावेशी मानव विकास के राष्ट्रीय विजन को राज्यों की स्थानीय योजनाओं के साथ जोड़ने पर बल दिया जाएगा। काउंसिल मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन से निकली शिक्षा और खेल से जुड़ी सिफारिशों की भी गहन समीक्षा करेगी।

Author: Harikarishan Sharma

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles