दृश्यम 3 की रिलीज डेट में बदलाव, मोहनलाल की फिल्म अब 21 मई को आएगी, धुरंधर 2 से टक्कर से बची?

Kochi News: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। सोमवार को खुद मोहनलाल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी। अब यह फिल्म 2 अप्रैल की बजाय 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। दृश्यम सीरीज के पिछले दो पार्ट्स ने सस्पेंस थ्रिलर जॉनर की परिभाषा ही बदल दी थी। निर्देशक जीतू जोसेफ की इस फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्ज कुट्टी के किरदार में नजर आएंगे।

अब 21 मई को होगी रिलीज

मोहनलाल नेअपने ट्वीट में पुष्टि की कि दृश्यम 3 अब 21 मई 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव का फैसला किया है। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर है। इसमें ऐसा सस्पेंस दिखाया जाएगा, जो पहले दो भागों में भी नहीं देखने को मिला। इस वजह से दृश्यम 3 को लेकर काफी हाइप बना हुआ है। फैंस जॉर्ज कुट्टी के किरदार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में होंगे। बॉलीवुड वर्जन की रिलीज डेट 2 अक्टूबर 2026 है।

धुरंधर 2 से बचने के लिए बदली डेट?

दृश्यम 3 कीरिलीज डेट बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का दावा है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की वजह से मेकर्स ने रिलीज डेट बदली है। धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इससे पहले भी कई फिल्में धुरंधर 2 से मुकाबला करने से पीछे हट चुकी हैं। दृश्यम 3 की शुरुआती रिलीज डेट 2 अप्रैल थी, जो धुरंधर 2 के दूसरे हफ्ते में आ रही थी। अब फिल्म को मई में शिफ्ट कर दिया गया है। फैंस का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 के कहर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दृश्यम 3 के मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिल्म अब 21 मई को रिलीज होगी, जहां उसे अन्य फिल्मों से टक्कर मिल सकती है। फैंस को अब इस थ्रिलर फिल्म के लिए और इंतजार करना होगा।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories