‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगाले का निधन, डिप्रेशन से जूझ रही थी 22 साल की अभिनेत्री

Mumbai News: टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेत्री संचिता उगाले ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दुखद घटना से मनोरंजन जगत स्तब्ध है। महज 22 साल की उम्र में संचिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि उनके करीबी दोस्त और परिवार गहरे सदमे में हैं।

संचिता की को-एक्ट्रेस और करीबी दोस्त मेघा शर्मा ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। मेघा के अनुसार, संचिता लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। अभिनेत्री अक्सर आत्महत्या करने की बात कहती थीं, जिसे उनके परिजन और दोस्त हमेशा नजरअंदाज न करते हुए उन्हें सकारात्मक रहने की सलाह देते थे।

संघर्ष और डिप्रेशन से जूझ रही थीं संचिता

मेघा शर्मा ने बताया कि संचिता जनवरी से ही निजी कारणों से डिप्रेशन का शिकार थीं। 10 दिन पहले ही मेघा उनकी मुलाकात संचिता से हुई थी। उस समय संचिता काफी उत्साहित थीं और उन्हें एक ऑडिशन के लिए ले गई थीं। संचिता को पूरा विश्वास था कि उनका चयन हो जाएगा, लेकिन बाद में उनका फोन बंद हो गया था।

संचिता एक खुशमिजाज और बेफिक्र इंसान के तौर पर जानी जाती थीं। हालांकि, अंदर ही अंदर वह गहरे मानसिक दर्द से गुजर रही थीं। मेघा ने भावुक होकर कहा कि हमने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन इस बार हम नाकाम रहे। उन्होंने बताया कि संचिता खुद से बहुत प्यार करती थीं, फिर भी यह कदम उठा लिया।

काम का दबाव और निजी जिंदगी का संघर्ष

पिछले साल एक इंटरव्यू में संचिता ने इंडस्ट्री के अपने संघर्ष पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि वह रोजाना 17 से 18 घंटे काम करती थीं। इस भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण उन्हें अपनी सेहत और व्यक्तिगत जीवन के लिए समय नहीं मिल पा रहा था। काम के अत्यधिक दबाव का असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा था।

अभिनय के प्रति जुनून के कारण संचिता ने अपने परिवार से भी शुरुआत में काफी कुछ छिपाया था। उन्होंने मिडिल क्लास परिवार से होने के बावजूद अपने अभिनय के सपने को पूरा करने की ठानी थी। वह परिवार को क्लास का बहाना देकर थिएटर करने जाती थीं। बाद में काम मिलने पर उन्हें अपने परिजनों से भी पूरा सहयोग मिला।

Author: Manisha Thakur

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories