चीन की राजधानी बीजिंग में बड़ा विमान हादसा, सीआईटीआईसी टावर से टकराया स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट

- Advertisement -

Beijing News: चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ है। शहर की सबसे ऊंची इमारत, सीआईटीआईसी टावर, से एक छोटा विमान टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान पूरी तरह टूटकर बिखर गया। मलबे के सड़क पर गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

गुओमाओ इलाके में स्थित 109 मंजिला सीआईटीआईसी टावर, जिसे ‘चाइना जून’ के नाम से भी जाना जाता है, इस दुर्घटना में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। विमान की चपेट में आने से इमारत की कई ऊपरी खिड़कियां टूट गई हैं। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मलबे से धुआं उठता हुआ साफ देखा जा सकता है।

- Advertisement -

हादसे के बाद इलाके में कड़ी सुरक्षा

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए, इसलिए आसपास की सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। आम लोगों को घटनास्थल के करीब जाने और फोटो या वीडियो बनाने से सख्ताई के साथ रोका जा रहा है। अभी तक हताहतों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।

विमान के बारे में क्या जानकारी है?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान सनवर्ड एसए60एल ऑरोरा मॉडल का था। यह एक दो सीटों वाला सिंगल इंजन स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट है, जिसे स्टारएयर एयरक्राफ्ट कंपनी ने तैयार किया है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस बात की गहन पड़ताल कर रही हैं कि इतना छोटा विमान शहर के बीचों-बीच इतनी ऊंचाई पर और इमारत के इतना करीब कैसे पहुंच गया।

बीजिंग में उड़ान भरने के सख्त नियम

चीन की राजधानी बीजिंग में छोटे विमानों और ड्रोन के संचालन के लिए अत्यंत सख्त नियम बने हुए हैं। किसी भी निजी उड़ान के लिए नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और वायु सेना दोनों से पूर्व अनुमति अनिवार्य है। बिना अनुमति उड़ान भरने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। अब यह जांच का विषय है कि क्या इस पायलट के पास आवश्यक मंजूरी थी या नहीं।

स्थानीय प्रशासन ने अब तक इस हादसे में हुई जनहानि या घायल लोगों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो की भी फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि वायरल दावों की सत्यता को परखा जा सके।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles