प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती, बेसमेंट में चल रही दुकानों पर अब भी खामोशी

- Advertisement -

Prayagraj News: लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद प्रयागराज में प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पीडीए भी सक्रिय हो गया है और शहरभर में कोचिंग संस्थानों और ट्रेनिंग सेंटरों की सघन जांच कर रहा है। हालांकि, बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रशासन की यह सख्ती अभी तक पूरी तरह नहीं दिख रही है।

आमतौर पर ऐसी घटनाओं के बाद अधिकारी अभियान चलाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद सब कुछ सामान्य हो जाता है। शहर के व्यस्त इलाकों में कई दुकानें और रेस्टोरेंट आज भी बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। यहां तक कि जिस भवन में विकास प्राधिकरण का कार्यालय है, उसके बेसमेंट में भी दर्जनों इलेक्ट्रॉनिक दुकानें मौजूद हैं, जो भविष्य के लिए खतरा हैं।

- Advertisement -

संजय मार्केट में प्लास्टिक का सामान अब भी जोखिम

चौक स्थित संजय मार्केट में पूर्व में लगी भीषण आग के बावजूद वहां आज भी बेसमेंट में प्लास्टिक का सामान बिक रहा है। दुकानदारों ने न तो अपना स्थान बदला है और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सीढ़ियों पर पड़ा प्लास्टिक का सामान कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी है, फिर भी ठोस कार्रवाई का अभाव है।

प्रयागराज में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से विगत वर्षों में कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। अप्रैल 2023 में संजय मार्केट में लगी आग से करोड़ों का नुकसान हुआ था। इसके अलावा चौक बजाजा मार्केट, इंदिरा भवन और हाल ही में सिविल लाइंस के होटल में हुई आग की घटनाओं ने सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए हालिया दिनों में विशेष अभियान चलाया है। फायर विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने 23 जून से 27 जून तक करीब 124 कोचिंग सेंटरों और ट्रेनिंग संस्थानों का निरीक्षण किया है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संस्थानों को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है ताकि वे अपनी सुरक्षा खामियों को तुरंत दुरुस्त कर सकें।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles