यूरोपीय देश साइप्रस से डिपोर्ट हुआ गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का बेहद करीबी दिनेश, एसटीएफ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी

Haryana News: हरियाणा में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हाथ लगी है। मुस्तैद एसटीएफ ने कुख्यात ‘काला खैरामपुर’ और ‘हिंमाशु भाऊ’ गैंग के सक्रिय सहयोगी दिनेश उर्फ मिट्टू को साइप्रस से भारत डिपोर्ट करा लिया है।

साइप्रस में बैठकर व्यापारियों से वसूल रहा था भारी रंगदारी

आरोपी दिनेश उर्फ मिट्टू काफी लंबे समय से भारत पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। वह यूरोपीय देश साइप्रस में अवैध रूप से छिपा हुआ था। वह वहीं से इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करके हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के बड़े व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहा था।

पकड़ा गया शातिर आरोपी साइप्रस से ही अवैध ‘डब्बा कॉलिंग’ नेटवर्क संचालित कर रहा था। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए गैंग के लिए नए लड़कों की अवैध भर्ती करने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों को भी लगातार अंजाम दे रहा था, जिससे व्यापारी परेशान थे।

साल 2026 में हरियाणा एसटीएफ की 11वीं सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई

विदेशों में फरार अपराधियों को भारतीय कानून के शिकंजे में लाने की दिशा में साल 2026 में हरियाणा एसटीएफ द्वारा की गई यह 11वीं सफल डिपोर्टेशन और प्रत्यर्पण कार्रवाई है। इस बड़ी कार्रवाई ने विदेशों में बैठकर जबरन नेटवर्क चलाने वाले गैंगस्टरों की कमर पूरी तरह तोड़ दी है।

हरियाणा पुलिस की इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की कामयाबी से दिल्ली-एनसीआर के व्यापारियों ने बड़ी राहत की सांस ली है। एसटीएफ की विशेष टीमें अब पकड़े गए आरोपी दिनेश उर्फ मिट्टू को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेंगी, जिससे उसके पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।

Author: Sandeep Hooda

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories