शिमला में स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल हत्याकांड का खुलासा, भाई ने ही दी थी साढ़े आठ लाख की सुपारी

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतका के सगे भाई ने ही प्रॉपर्टी विवाद के कारण अपनी बहन की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए बाकायदा भारी-भरकम रकम की सुपारी दी गई थी।

प्रॉपर्टी विवाद के कारण भाई बना बहन का जानी दुश्मन

सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और उसके बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद चल रहा था। जिस स्कूल के गेट पर मनीषा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई, उसी के मालिकाना हक और संचालन को लेकर दोनों पक्षों में ठनी हुई थी।

- Advertisement -

पुलिस की विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया तंत्र की मदद से इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रोहतक निवासी मुख्य साजिशकर्ता भाई हिमांक मित्तल और उसके सहयोगी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि हिमांक ने अपनी ही बहन को रास्ते से हटाने के लिए गोविंद के खाते में साढ़े आठ लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।

हत्याकांड के बाद विदेश भाग गया था मुख्य आरोपी गोविंद

इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गोविंद पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए तुरंत विदेश फरार हो गया था। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था ताकि पुलिस उसकी लोकेशन को ट्रैक न कर सके। हालांकि, शिमला पुलिस की तकनीकी सेल ने लगातार पीछा कर आरोपी को वापस आते ही धर दबोचा।

न्यायालय ने आरोपी गोविंद को चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गोविंद ने ही हरियाणा से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार किराए पर ली थी और शूटर दीपक और आशीष को वारदात के लिए शिमला भेजा था।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles