हिमाचल के कुल्लू में चीखों से गूंजी घाटी, 15 पर्यटकों से भरी ट्रैवलर बस गहरी खाई में गिरी, खौफनाक मंजर देख कांपे लोग

- Advertisement -

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार देर शाम एक बहुत दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंजार उपमंडल के सोझा में एक ट्रैवलर बस गहरी खाई में जा गिरी। इस बस में कुल पंद्रह पर्यटक सवार थे। शुरुआती सूचना के अनुसार इन में से 3 पर्यटकों की मौत हो चुकी है और कईयों की हालत गंभीर है। ये सभी लोग यहां छुट्टियां मनाने और घूमने आए थे। यह हादसा सोझा और घ्यागी के बीच एक खतरनाक मोड़ पर हुआ है।

जलोड़ी जोत से लौटते समय खराब मौसम बना काल

जानकारी के मुताबिक सभी पंद्रह पर्यटक जलोड़ी जोत इलाके में घूमने गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह खतरनाक हादसा हो गया। इस इलाके में मौसम काफी खराब हो गया था। प्रतिकूल मौसम के कारण सड़क पर भारी फिसलन पैदा हो गई थी। इसी फिसलन की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण पूरी तरह खो दिया। इसके बाद अनियंत्रित बस सीधे नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए भागे।

- Advertisement -

अंधेरे और गहरी खाई के कारण बचाव कार्य में मुश्किल

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। खाई बहुत ज्यादा गहरी होने के कारण राहत कार्य में भारी दिक्कत आ रही है। रात का अंधेरा होने की वजह से भी रेस्क्यू ऑपरेशन काफी धीमा पड़ गया है। शीर्ष अधिकारी लगातार स्थिति पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल बचाव दल पूरी ताकत से काम कर रहा है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles