हरैया में दर्दनाक हादसा, शादी के महज एक महीने बाद दिव्यांग युवक ने की आत्महत्या, मूक-बधिर पत्नी बेसुध

- Advertisement -

Uttar Pradesh News: बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्लहिया उर्फ मोचीपुरवा गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक 35 वर्षीय दिव्यांग युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक का विवाह महज एक महीना पहले ही हुआ था।

धार्मिक आयोजन के बीच सूने घर में उठाया खौफनाक कदम

शुक्रवार की रात बेंचूलाल का पूरा परिवार पड़ोसी दूधनाथ के घर एक धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने गया था। जब सभी लोग वहां भोजन कर रहे थे, उसी बीच बेंचूलाल का बड़ा पुत्र विनोद कुमार (35) किसी कारणवश वहां से अचानक अपने घर चला आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

- Advertisement -

काफी देर तक विनोद के भोजन के लिए वापस न लौटने पर उसका छोटा भाई विजय खाना लेकर घर पहुंचा। दरवाजा भीतर से बंद होने और आवाज देने पर भी न खुलने के कारण उसे अनहोनी की आशंका हुई। जब पड़ोसियों की मदद से झरोखे से देखा गया, तो अंदर विनोद का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था।

एक महीने में ही उजड़ गया मांग का सिंदूर, पत्नी बदहवास

मृतक विनोद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और शारीरिक रूप से दिव्यांग था। अभी एक माह पूर्व ही उसका विवाह पैकोलिया थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव की रहने वाली लक्ष्मी के साथ हुआ था। विनोद की पत्नी लक्ष्मी बोल पाने में पूरी तरह अक्षम (मूक-बधिर) है।

शादी के महज एक महीने के भीतर ही मांग का सिंदूर उजड़ जाने से जहां पत्नी लक्ष्मी पूरी तरह बेसुध और बदहवास हो गई है, वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

Topics

Related Articles