Health News: आज ‘वर्ल्ड मिल्क डे’ के मौके पर बाजार में एक ऐसे दूध की चर्चा जोरों पर है जो गाय या भैंस के दूध से कहीं अधिक महंगा है। गधी का दूध (Donkey Milk) आज के समय में लग्जरी और ब्यूटी इंडस्ट्री का नया सुपरफूड बन गया है। इसकी कीमत 5,000 से 7,000 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।
ब्यूटी और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में क्यों है भारी डिमांड?
गधी के दूध की सबसे बड़ी खूबी इसमें मौजूद खास तत्व हैं जो त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं। यही कारण है कि दुनियाभर की प्रीमियम ब्यूटी कंपनियां इसे अपने महंगे स्किनकेयर उत्पादों में शामिल कर रही हैं। यह दूध एंटी-एजिंग और त्वचा की देखभाल के लिए बेहद असरदार माना जाता है, जिससे इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
सोने से भी महंगा है इसका पनीर और पाउडर
केवल दूध ही नहीं, इससे बनने वाले उत्पाद भी आसमान छू रहे हैं। प्रोसेसिंग के बाद जब इसका पाउडर तैयार किया जाता है, तो इसकी कीमत 1 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। वहीं, गधी के दूध से बना पनीर करीब 65,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकता है। यह एक उभरता हुआ बड़ा बिजनेस सेक्टर बनता जा रहा है।
स्वास्थ्य के लिए भी है एक वरदान
ब्यूटी के अलावा यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गधी के दूध में प्रोटीन और एंटी-माइक्रोबियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। जो लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंस (Lactose Intolerance) से परेशान हैं और सामान्य दूध नहीं पचा सकते, उनके लिए यह एक सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प है। यह ब्लड शुगर और सूजन कम करने में भी मदद करता है।
क्यों है इतनी ज्यादा कीमत?
इस दूध की भारी कीमतों के पीछे इसकी दुर्लभता और इसकी प्रोसेसिंग प्रक्रिया का बड़ा हाथ है। भारत के प्रमुख आईटी हब्स, जैसे बेंगलुरू और हैदराबाद में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। सही तरीके से प्रोसेसिंग और मार्केटिंग की जाए, तो गधी पालन आज के समय में एक अत्यंत मुनाफे वाला व्यवसाय बन सकता है।
Author: Karuna Sen

