‘पीएम मोदी का रिमोट कंट्रोल ट्रंप के पास है’, राहुल गांधी ने रायबरेली में क्यों दिया यह बड़ा और चौंकाने वाला बयान?

Uttar Pradesh News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी का रिमोट कंट्रोल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथों में है। रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने अपनी जनसभा में कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा दावा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति के एक कथित बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने खुद कहा था कि वह दो मिनट में प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते हैं। राहुल के अनुसार इसी डर की वजह से एपस्टीन फाइल्स को दबाकर रखा गया है।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लगातार होने वाले विदेश दौरों पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कभी खुद को अमेरिका से बचाने की कोशिश करते हैं तो कभी नॉर्वे चले जाते हैं। कांग्रेस नेता के मुताबिक प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर अपनी फाइलें और उद्योगपति सहयोगियों के मामले बंद करने की गुहार लगाते हैं।

देश की आर्थिक स्थिति और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तंज

विपक्ष के नेता ने देश के आम नागरिकों की समस्याओं को उठाते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। लोग बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और प्रधानमंत्री उन्हें नई तकनीक अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने हरचंदपुर के खिरोन में कहा कि लोगों को खाना बनाने के लिए रसोई गैस तक नहीं मिल पा रही है। ऐसे संकट के समय में प्रधानमंत्री देशवासियों से विदेश न जाने, सोना न खरीदने और इलेक्ट्रिक कारें खरीदने की बात कह रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री आखिर किस दुनिया में जी रहे हैं।

Author: Ajay Mishra

- Advertisement -

Hot this week

Related Articles

Popular Categories