Mumbai News: नेचुरल स्टार नानी की आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने तहलका मचा दिया है। मेकर्स ने फिल्म से एक्टर राघव जुयाल का बेहद खूंखार और धांसू लुक रिलीज कर दिया है। ‘दसरा’ फेम डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की यह फिल्म एक ग्लोबल प्रोजेक्ट है। फिल्म में हॉलीवुड स्टार रेयान रेनॉल्ड्स की एंट्री की भी चर्चा है।
‘द पैराडाइज’ साल 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। सुपरस्टार नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दसरा’ में साथ काम किया था। इस धमाकेदार रीयूनियन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
राघव जुयाल का दिखा अब तक का सबसे खूंखार अवतार
मेकर्स ने शुक्रवार को दर्शकों को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म से राघव जुयाल का फर्स्ट लुक वीडियो जारी कर दिया गया है। राघव इस फिल्म में विक्रम मलिक नाम का बेहद शक्तिशाली किरदार निभा रहे हैं। पर्दे पर उनका यह गुस्से से भरा अवतार अब तक का सबसे अनदेखा और खतरनाक रूप है।
विक्रम मलिक के रूप में राघव जुयाल लार्जर-देन-लाइफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका स्वैग और एनर्जी स्क्रीन पर आग लगा रही है। बैकग्राउंड में बज रहा दमदार म्यूजिक इस खूंखार लुक को और भी ज्यादा प्रभावी बना रहा है। नानी के सामने उनका यह पावरफुल कैरेक्टर रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव देता है।
आठ भाषाओं में होगी रिलीज, हॉलीवुड स्टार से भी बातचीत
‘जदल जमाना’ की इस दिलचस्प दुनिया में दोनों स्टार्स को एक साथ देखना किसी बड़े धमाके से कम नहीं है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बन रही ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म हिंदी और स्पेनिश सहित कुल आठ अलग-अलग भारतीय और विदेशी भाषाओं में बड़े स्तर पर रिलीज होगी।
मेकर्स ‘द पैराडाइज’ को एक ग्लोबल ब्रांड बनाना चाहते हैं। इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म को प्रमोट करने के लिए हॉलीवुड के मशहूर स्टार रेयान रेनॉल्ड्स से बातचीत चल रही है। अपने दमदार स्टारकास्ट और शानदार विजन के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने और भारतीय सिनेमा को नई पहचान दिलाने के लिए तैयार है।
Author: Manisha Thakur


