Alpha Trailer Out: टीज़र से गायब शरवरी वाघ पर मचा था बवाल, आलिया भट्ट ने दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब!

Entertainment News: साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘ऐल्फा’ का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का बेहद जांबाज और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

टीज़र से गायब होने पर भड़के थे फैंस, आलिया ने इंस्टाग्राम पर की बोलती बंद

इससे पहले जब फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ था, तो उसमें मुख्य भूमिका निभा रहीं शरवरी वाघ कहीं नजर नहीं आई थीं। इस बात को लेकर फैंस ने मेकर्स को जमकर ट्रोल किया था। ट्रेलर आने से ठीक पहले आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शरवरी के साथ एक बेहद खास तस्वीर शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

कस्टमाइज टॉप में दिखीं दोनों हसीनाएं, शरवरी ने कमेंट कर लिखा ‘प्रेजेंट मिस’

आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों अभिनेत्रियों ने ‘ऐल्फा’ का कस्टमाइज टॉप पहना हुआ है। आलिया ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा ‘व्हेयर इज शरवरी?’ और दूसरी फोटो में उनकी तरफ इशारा किया। इस पोस्ट पर शरवरी वाघ ने भी मुस्कुराते हुए ‘प्रेजेंट मिस’ कमेंट किया है।

टीज़र को कॉपी बताने वाले ट्रोल्स को मिला जवाब, बॉबी देओल से होगा मुकाबला

फिल्म के टीज़र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, जहां एक सीन को फ्रेंच फिल्म से कॉपीड बताया गया था। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मिलकर फिल्म में खतरनाक विलेन बॉबी देओल से लोहा लेती दिखाई देंगी।

ट्रेलर में ऋतिक रोशन की एंट्री ने मचाया गदर, स्पाई यूनिवर्स में नया धमाका

‘ऐल्फा’ के पूरे ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा और तारीफ बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन की सरप्राइज एंट्री की हो रही है। वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कितने नए रिकॉर्ड बना पाती है।

Author: Manisha Thakur

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories