IMA परेड में रचा इतिहास! पुरुष कैडेटों के साथ कदम मिला पहली बार सेना में अफसर बनीं बेटियां

Dehradun News: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में आज भारतीय सेना को 481 नए जांबाज सैन्य अफसर मिल जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी मौजूदगी में देश के यह वीर ‘अंतिम पग’ पार करेंगे। इसके साथ ही कुल 515 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का अभिन्न हिस्सा बनेंगे।

शनिवार को आयोजित इस भव्य पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर जांबाज कैडेटों की सलामी लेंगी। राष्ट्रपति इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए शुक्रवार को ही अपने दो दिवसीय विशेष दौरे पर देहरादून पहुंच गई थीं। राजभवन में उनका भव्य स्वागत किया गया था।

पहली बार महिला कैडेट्स ने रचा इतिहास

आईएमए के इतिहास में इस बार की परेड कई मायनों में बेहद ऐतिहासिक और खास होने जा रही है। अकादमी के गौरवशाली इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, जब महिला कैडेट भी पुरुष कैडेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ‘अंतिम पग’ भरते हुए भारतीय सेना में आधिकारिक रूप से सैन्य अधिकारी बनेंगी।

इस ऐतिहासिक कदम से भारतीय सेना में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को एक नई और मजबूत उड़ान मिली है। नए अफसरों के पास आउट होने से देश की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। परेड को लेकर पास आउट होने वाले कैडेट्स और उनके परिजनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Author: Harish Rawat

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

BSF Tradesman Result Out: क्या आप हुए पास? सीमा सुरक्षा बल ने जारी किया PET-PST का रिजल्ट

New Delhi News: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन...

Related Articles

Popular Categories