3 साल बाद WhatsApp ने बदला अपना सबसे जरूरी फीचर, करोड़ों एंड्रॉइड यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरियंस बदलेगा

Gadgets News: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) ने करीब तीन साल बाद अपने मुख्य मैन्यू में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। इस नए बदलाव के बाद दुनिया भर के करोड़ों एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है।

इस नए और खास रीडिजाइन्ड मैन्यू को हाल ही में वॉट्सऐप के एक नए बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। यह नया मैन्यू फिलहाल टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है। बीटा टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे सभी सामान्य स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

केवल एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बदलाव

यह महत्वपूर्ण बात ध्यान रखने वाली है कि वॉट्सऐप का यह नया अपडेट केवल एंड्रॉइड वर्जन के लिए ही आ रहा है। आईफोन यानी iOS यूजर्स के लिए मुख्य मैन्यू में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, क्योंकि उनके ऐप का इंटरफेस पहले से ही काफी आधुनिक है।

वॉट्सऐप के आगामी फीचर्स और बदलावों पर पैनी नजर रखने वाली मशहूर वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, इस बिल्कुल नए मैन्यू को एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.26.23.8 में साफ देखा गया है। अभी कंपनी ने इसे केवल कुछ चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए ही जारी किया है।

आसानी से मिलेंगे रिप्लाई और फॉरवर्ड जैसे फीचर्स

इस नए अपडेट के आने के बाद एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को भी iOS की तरह ही नीचे की तरफ नया इंटरैक्शन मैन्यू मिलेगा। इस नए डिजाइन वाले मैन्यू में यूजर्स को रिप्लाई, फॉरवर्ड, एडिट, कॉपी, डिलीट, पिन और स्टार जैसे सभी जरूरी विकल्प एक ही जगह पर मिल जाएंगे।

नए रीडिजाइन्ड मैन्यू का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को किसी भी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट में मैसेज के ऊपर थोड़ी देर तक टैप करके होल्ड करना होगा। ऐसा करते ही स्क्रीन पर नया मैन्यू खुल जाएगा। इससे यूजर्स को स्क्रीन पर ऊपर-नीचे जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

Author: Mohit

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

WhatsApp की छुट्टी? YouTube का नया धमाका, अब ऐप के अंदर ही कर सकेंगे डायरेक्ट चैट और वीडियो शेयर

California News: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने सोशल मीडिया...

Related Articles

Popular Categories