Sports News: रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट WWE Clash in Italy 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही समय बचा हुआ है। आगामी 31 मई को होने वाले इस धमाकेदार शो में फैंस को कई यादगार और ताबड़तोड़ मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। कंपनी ने इस खास पीपीवी के लिए पांच मैच बुक किए हैं।
डब्लूडब्लूई के ये सभी मुकाबले काफी खतरनाक होने वाले हैं। इस समय रेसलिंग फैंस के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर इन मैचों में जीत किसकी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रिपल एच का एक बड़ा सरप्राइज प्लान मैच के नतीजे लीक होने से पहले ही चौपट हो गया है।
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की जीत पक्की
Fightful Select की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस बड़े शो के कुछ महत्वपूर्ण विजेताओं के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। हालांकि क्रिएटिव टीम अंतिम समय में भी इस कार्ड में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। इस समय रोमन रेंस, रिया रिप्ली और ब्रॉक लैसनर की जीत की सबसे ज्यादा उम्मीद है।
रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ‘ट्राइबल कॉम्बैट’ मैच में जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाएंगे। वहीं दूसरी तरफ द बीस्ट ब्रॉक लैसनर का एक बार फिर ओबा फेमी के साथ रीमैच तय किया गया है। कड़े मुकाबले में लैसनर अपनी पुरानी हार का बदला लेकर फैंस को रोमांचित कर सकते हैं।
ब्रॉक लैसनर के संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रॉक लैसनर इस मैच को जीतने के बाद अगले महीने सऊदी अरब में कदम रखेंगे। वे वहां होने वाले Night of Champions इवेंट में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद वे समरस्लैम में अपने करियर का आखिरी मैच लड़कर संन्यास की घोषणा कर देंगे।
इसके साथ ही वुमेंस डिवीजन के एक बड़े मैच में ममी यानी रिया रिप्ली अपनी चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी। क्रिएटिव टीम इस मैच में रिया को विजेता के रूप में आगे बढ़ा रही है। कार्गिल की कड़ी चुनौती के बाद भी रिया अपना टाइटल बचाने में पूरी तरह सफल रहेंगी।
कोडी रोड्स की बादशाहत खत्म करेंगे गुंथर
इस बड़े इवेंट में अमेरिकन नाइटमेयर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रिंग जनरल गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। इन दोनों ही दिग्गजों की दुश्मनी इस समय सातवें आसमान पर चल रही है। इस मैच के दौरान फैंस को चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
चर्चा है कि इस मैच में कोडी रोड्स की लंबी बादशाहत पूरी तरह खत्म हो जाएगी। रिंग जनरल गुंथर इस बार कोडी को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन सकते हैं। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कंपनी का मैनेजमेंट अंतिम समय में क्या ऐतिहासिक फैसला लेता है।
Author: Prem Sharma


