Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने अपनी 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके गुप्तांग में लोहे की छड़ और ब्लेड डालकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
यह रूह कंपा देने वाली वारदात मणिपुर थाना क्षेत्र के भित्थिकला गांव में 14 मई को हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप अगरिया अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीराबाई के साथ मारपीट करता था। घटना के दिन आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
दिल दहला देने वाली यह पूरी वारदात दंपति की महज चार साल की मासूम बेटी के सामने ही होती रही। जब हीराबाई दर्द से तड़पते हुए बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बांधकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। वहां उसने डॉक्टरों से झूठ बोला कि यह सड़क हादसा है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद आरोपी वहां से चुपचाप फरार हो गया। मृतका के रिश्तेदारों के पहुंचने पर जब शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, तो उसकी रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। मृतका करीब तीन महीने की गर्भवती थी।
फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के सर्जन डॉ. संतु बाग ने बताया कि महिला के शरीर पर 17 गंभीर बाहरी चोटें थीं। डॉक्टरों ने महिला के गुप्तांग से लोहे की लगभग 10 इंच लंबी छड़ बरामद की है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप अगरिया को अंबिकापुर से तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
Author: Anjali Sahu


