पलामू: स्कूल से निकले चार नाबालिग बच्चे सुरक्षित बरामद, पुलिस ने समय रहते रोका बड़ा हादसा

- Advertisement -

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में एक राहत भरी खबर सामने आई है। स्कूल से निकलकर जा रहे चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बरामद कर लिया। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के एक निजी आवासीय स्कूल से चार नाबालिग छात्र-छात्राएं अचानक निकल गए थे। बुधवार देर रात दो छात्र और दो छात्राएं स्कूल से पैदल अपने घर जाने के लिए निकल पड़े।

ग्रामीणों की सतर्कता से मिली सफलता

रास्तेमें ग्रामीणों ने बच्चों को संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की और सभी बच्चों को तरहसी बाजार इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की सतर्कता भी इस मामले में महत्वपूर्ण रही।

- Advertisement -

बच्चों के परिजनों को सूचना

पुलिस केअनुसार, इनमें एक भाई-बहन मनातू थाना क्षेत्र के मझौली गांव के रहने वाले हैं, जबकि बाकी दो बच्चे डुमरी गांव के निवासी हैं। सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से क्यों निकले थे। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

बड़ी खबरें

अस्पताल में हड़कंप! प्रसव के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल, 33 दवाओं और खून के सैंपल लैब भेजे

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल से...

Topics

Related Articles