KGF स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर रुक्मिणी वसंत का बड़ा खुलासा, दुनिया देखकर उड़ जाएंगे होश

Entertainment News: कन्नड़ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेरीटेल फॉर ग्रो-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ की बड़ी सफलता के बाद वह सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। रुक्मिणी ने फिल्म की भव्यता और इसकी अनूठी सिनेमाई दुनिया के बारे में कई रोचक जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का स्केल इतना विशाल है कि भारतीय सिनेमा में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है।

निर्देशक गीतू मोहनदास और यश का विजन

रुक्मिणी वसंत ने फिल्म की मेकिंग और विजन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि निर्देशक गीतू मोहनदास और यश एक ऐसी दुनिया तैयार कर रहे हैं, जो पूरी तरह फ्रेश और प्रभावशाली है। उनके मुताबिक, फिल्म की भव्यता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। रुक्मिणी इस विशाल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं। वह यह देखने के लिए भी उत्सुक हैं कि दर्शक इस नई सिनेमाई दुनिया पर अपनी कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

सितारों से सजी है फिल्म ‘टॉक्सिक’

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में केवल यश और रुक्मिणी ही नहीं, बल्कि कई बड़े फिल्मी सितारे नजर आएंगे। इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस और मॉनस्टर माइंड क्रिएंशंस के बैनर तले बन रही है। फिल्म के प्रोडक्शन और कास्टिंग को देखकर साफ है कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की पूरी तैयारी की गई है। बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

कई भाषाओं में रिलीज और भविष्य के प्रोजेक्ट्स

यश की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म अगले साल 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘टॉक्सिक’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा। रुक्मिणी वसंत का करियर इस समय बुलंदी पर है। इस फिल्म के अलावा वह जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके पास कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। वह वर्तमान में अपनी नई पारी को लेकर बेहद रोमांचित हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories