तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट को मिला नया प्यार, सिंगापुर के बिजनेसमैन संग जल्द लेंगी सात फेरे?

Mumbai News: टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर तलाक के 12 साल बाद एक बार फिर अपनी जिंदगी में प्यार को मौका देने जा रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट का दिल सिंगापुर के एक बड़े बिजनेसमैन विलियम इस्माइल पर आ गया है। दोनों पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। खबरों की मानें तो यह कपल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की बड़ी प्लानिंग कर रहा है।

वेकेशन के दौरान बिजनेसमैन ने किया प्रपोज!

जेनिफर विंगेट के करीबी सूत्रों ने इस खूबसूरत रिश्ते की पुष्टि करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जेनिफर और विलियम एक साथ बेहद खुश हैं। विलियम ने हाल ही में एक हॉलीडे के दौरान जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके लिए एक्ट्रेस ने तुरंत हां कह दिया।

प्रपोजल के बाद अब दोनों की शादी की तैयारियां बैकस्टेज शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि जेनिफर खुद इन दिनों वेडिंग वेंडर्स और शादी से जुड़ी अन्य जरूरी सर्विसेज को शॉर्टलिस्ट करने में जुटी हुई हैं। परिवार और करीबियों के बीच शादी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी शादी

सूत्रों ने आगे जानकारी दी कि शादी की प्लानिंग काफी जोरों-शोरों से चल रही है। हालांकि, कपल ने अभी तक शादी की पक्की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। यह शादी पूरी तरह से ईसाई (क्रिश्चियन) रीति-रिवाज से संपन्न होगी, जिसमें दोनों परिवारों के खास लोग शामिल होंगे।

शादी के समय को लेकर कयास हैं कि कपल सितंबर या अक्टूबर के महीने में शादी कर सकता है। इसके अलावा दिसंबर या जनवरी 2027 की भी पूरी संभावना जताई जा रही है। जेनिफर की इस नई शुरुआत के बारे में उनकी करीबी दोस्त हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख को भी पूरी जानकारी है।

Author: Manisha Thakur

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories