अमेरिका को ईरान की खुली चुनौती! मार गिराया सबसे घातक F-35 स्टील्थ फाइटर जेट, मची सनसनी

World News: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के सबसे शक्तिशाली और आधुनिक दूसरे F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है। यह घटना मध्य ईरान के हवाई क्षेत्र में घटी है। इस सनसनीखेज दावे के बाद पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। अमेरिकी सेना की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने किया बड़ा धमाका

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज ने इस बड़े हमले की पुष्टि की है। ईरान के खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मध्य ईरान में एक F-35 लाइटनिंग-II को निशाना बनाया गया है। इसे ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है। यह लड़ाकू विमान ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स लेकनहीथ से जुड़े एक विशेष स्क्वाड्रन का हिस्सा था। ईरानी एजेंसी ने दावा किया है कि इस भीषण हमले में अमेरिकी पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। उसके बचने की उम्मीद बहुत ही कम बताई जा रही है।

पहले भी F-35 को निशाना बनाने का हो चुका है दावा

ईरान ने इससे पहले भी अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर हमले का दावा किया है। करीब दो सप्ताह पहले 19 मार्च को ईरान ने एक अमेरिकी F-35 विमान पर हमला करने की बात कही थी। उस समय अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने एक बयान दिया था। उन्होंने बताया था कि युद्ध मिशन के दौरान एक F-35 को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। उन्होंने विमान के सुरक्षित उतरने और जांच जारी होने की बात कही थी। हालांकि अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि विमान पर ईरान की तरफ से ही हमला हुआ था।

अमेरिकी वायुसेना के वर्चस्व के लिए बड़ा झटका

एफ-35 लड़ाकू विमान को दुनिया में अमेरिका के सबसे आधुनिक और खतरनाक हथियारों में गिना जाता है। इस पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट की कीमत 10 करोड़ डॉलर से भी अधिक है। ईरान के खिलाफ चल रहे मौजूदा संघर्ष में अमेरिका और इजरायल दोनों ही मुख्य रूप से इसी जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर ईरान का यह ताजा दावा सच साबित होता है तो यह अमेरिका की सैन्य तकनीक के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। इससे दुनिया भर में अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट के दबदबे पर भी गंभीर सवाल उठेंगे।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories