पेट्रोल-डीजल से परेशान? 400 किमी रेंज वाली ये 3 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

Auto News: वैश्विक तनाव के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे पेट्रोल-डीजल के महंगे होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। बाजार में अब कई सस्ती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, जो कम बजट में अच्छी रेंज और फीचर्स देती हैं।

MG Comet EV: शहर के लिए सबसे सस्ती और कॉम्पैक्ट कार

MG Comet EV भारत कीसबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है। इसका छोटा साइज शहर में ट्रैफिक और पार्किंग के लिए फायदेमंद है। कंपनी ने इसे खासतौर पर शहरी इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 7.50 लाख रुपये है।

Tata Tiago EV: पॉपुलर और बजट-फ्रेंडली विकल्प

Tata Tiago EV बाजार मेंकाफी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार है। यह बजट के लिहाज से भी अच्छा विकल्प मानी जाती है। इसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होती है। एक बार चार्ज करने पर यह 300 से 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसमें अच्छे फीचर्स और कम मेंटेनेंस लागत मिलती है।

Tata Punch EV: लंबी रेंज और बेहतर सेफ्टी का संगम

Tata Punch EV अन्य गाड़ियोंके मुकाबले थोड़ी महंगी है। लेकिन यह एक बार चार्ज में 350 से 400 किलोमीटर तक चल सकती है। इस कार में बेहतर सेफ्टी, मजबूत बॉडी और शानदार फीचर्स मिलते हैं। यह परिवार के लिए एक सुरक्षित विकल्प साबित होती है।

घर पर चार्ज करने की सुविधा और कम रनिंग कॉस्ट

इन सभीइलेक्ट्रिक कारों को घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इससे पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की तुलना में इनकी रनिंग कॉस्ट यानी चलाने का खर्च काफी कम होता है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक कारें अब लोगों की पहली पसंद बन रही हैं।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories