बिहार में सियासी हलचल तेज, निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर ने बढ़ाई अटकलें

Patna News: बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। राजधानी पटना में पोस्टर लगाकर नए नेतृत्व की मांग सामने आ रही है। जदयू कार्यालय के बाहर निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाला पोस्टर चर्चा में है।

जदयू कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, निशांत को बताया भविष्य का सीएम

पटनामें जदयू कार्यालय के बाहर शनिवार को बड़ा पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में निशांत कुमार की तस्वीर है। उनके नीचे लिखा है- ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार। नीतीश सेवक, मांगे निशांत।’ पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर भी है। इसमें उनसे बिहार न छोड़ने की अपील की गई है। कार्यकर्ता उनसे मुख्यमंत्री पद न छोड़ने का आग्रह कर रहे हैं।

निशांत कुमार को लेकर जदयू नेताओं के बयानों ने बढ़ाई अटकलें

जदयूके मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भविष्य की उड़ान निशांत कुमार हैं। उन्होंने कहा कि निशांत में नेतृत्व की क्षमता है। नालंदा में लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह गठबंधन या राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने भी निशांत को सीएम मैटेरियल बताया था। उन्होंने कहा कि निशांत में उनके पिता वाले गुण हैं।

भाजपा ने संतुलित रुख अपनाया, कांग्रेस ने साधा निशाना

भाजपाप्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि पोस्टर से साफ है कि कार्यकर्ताओं का निशांत के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने निशांत को संवेदनशील युवा नेता बताया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएम के चेहरे पर फैसला एनडीए गठबंधन के सभी दल मिलकर लेंगे। वहीं, कांग्रेस ने इस मामले पर तीखा हमला किया। कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने आरोप लगाया कि निशांत को आगे करने की तैयारी भाजपा के इशारे पर हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि समाजवाद का झंडा बुलंद करने वाले नीतीश कुमार परिवारवाद की राह पर कैसे चल पड़े हैं।

राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद से ही सियासत गर्म

मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान किया था। तब से ही जदयू कार्यकर्ता उनसे बिहार न छोड़ने की अपील कर रहे हैं। निशांत कुमार जब पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, तब भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएम फेस बताया था। नालंदा दौरे पर महिलाओं ने भी यही मांग की थी। इस बीच पोस्टर लगाकर यह मांग और तेज हो गई है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories