चैटजीपीटी को टक्कर देगा नया Siri AI, लेकिन सभी फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए ढीली करनी होगी जेब!

Technology News: एपल ने WWDC 2026 में iOS 27 और macOS 27 के साथ अपने वर्चुअल असिस्टेंट सिरी के अपग्रेडेड वर्जन ‘Siri AI’ की पहली झलक दिखाई थी। Apple Intelligence पर आधारित यह नेक्स्ट जेनरेशन असिस्टेंट चैटजीपीटी को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस बीच ब्लूमबर्ग के मशहूर टेक एक्सपर्ट मार्क गुरमन ने एक बड़ा संकेत दिया है। उनके मुताबिक सिरी के सभी एडवांस फीचर्स का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को पेड सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ सकता है। यानी इसके कुछ प्रीमियम फीचर्स के लिए अब आपको पैसे चुकाने होंगे।

एडवांस फीचर्स के लिए देना होगा अलग से शुल्क

मार्क गुरमन ने अपने वीकली न्यूजलेटर में बताया कि एपल अभी ग्राहकों को यह समझाने के शुरुआती चरण में है कि उसकी एआई तकनीक कितनी उपयोगी है। हालांकि, अगले 12 महीनों में इसमें बड़ा सुधार होगा। एआई पावर्ड फीचर्स को चलाने के लिए सर्वर की लागत बहुत ज्यादा आती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सिरी के बेसिक फीचर्स हमेशा की तरह पूरी तरह फ्री रहेंगे। लेकिन चैटजीपीटी की तरह ज्यादा कंवर्सेशनल, डीप नॉलेज और जेनरेटिव एआई वाले एडवांस फीचर्स के लिए फीस चुकानी पड़ सकती है। कंपनी ने इसे बेहद एडवांस स्तर पर तैयार किया है।

सभी नए ऑपरेटिंग सिस्टम में मिलेगा सपोर्ट

एपल ने हाल ही में iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, tvOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 के साथ नई विज़ुअल इंटेलिजेंस क्षमताओं को पेश किया है। ये सभी नए ऑपरेटिंग सिस्टम इस साल के अंत तक आम यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

नया सिरी एआई असिस्टेंट यूजर्स के मेल, मैसेज, फोटो और दूसरे ऐप्स से जरूरी डेटा ले सकता है। इसके अलावा यह सभी सपोर्टेड ऐप्स में आसानी से काम कर सकता है। इसके डेडिकेटेड ऐप से यूजर्स एक ही इंटरफ़ेस से नई बातचीत शुरू या पुरानी जारी रख सकते हैं।

Author: Mohit

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories