Uttar Pradesh News: कौशाम्बी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित अंतिम मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। इस बार जिले की 451 ग्राम पंचायतों में कुल 10 लाख 60 हजार 123 योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांव की नई सरकार चुनेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कुल पांचवीं बार संशोधित कर यह फाइनल सूची जारी की गई है। इस पूरी प्रक्रिया में कड़ा एक्शन लेते हुए प्रशासन ने रिकॉर्ड 5489 डुप्लीकेट यानी फर्जी मतदाताओं के नाम पूरी तरह हटा दिए हैं। इससे चुनाव में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी।
पांच बार बढ़ी तारीख और हटाए गए अपात्र नाम
ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों की वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्य पिछले कई महीनों से लगातार चल रहा था। इससे पहले 23 दिसंबर 2025 को राज्य निर्वाचन आयोग ने अनंतिम सूची जारी की थी। तब कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 65 हजार 612 दर्ज थी।
शुरुआती पुनरीक्षण के दौरान डिजिटल डेटाबेस में 18 हजार 917 नए युवा मतदाता जोड़े गए थे। जबकि एक लाख 27 हजार 251 अयोग्य या मृत लोगों के नाम सूची से बाहर किए गए। इसके बाद त्रुटियों को सुधारने के लिए कई दावे और आपत्तियां मांगी गई थीं।
अंतिम मतदाता सूची पर एक नजर
ब्लॉक का नाम ग्राम पंचायत पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता मूरतगंज 48 64,264 55,431 1,19,695 कड़ा 57 78,944 70,126 1,49,070 चायल 28 35,960 31,373 67,333 नेवादा 74 84,937 74,829 1,59,766 मंझनपुर 50 61,179 53,461 1,14,640 कौशांबी 57 73,793 64,337 1,38,130 सरसवां 58 70,310 60,510 1,30,820 सिराथू 79 96,332 84,337 1,80,669
वर्ष 2021 बनाम 23 दिसंबर की अनंतिम सूची
ब्लॉक का नाम वोटर संख्या 2021 अनंतिम सूची (दिसंबर) मूरतगंज 1,12,672 1,21,061 कड़ा 1,52,947 1,48,633 सिराथू 1,84,745 1,81,078 चायल 64,020 66,959 नेवादा 1,51,142 1,59,579 सरसवां 1,27,782 1,32,719 कौशांबी 140,158 1,39,627 मंझनपुर 1,13,229 1,15,956
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिला मुख्यालय के सूचना बोर्ड पर नई नामावली चस्पा कर दी गई है। सभी आठों ब्लॉकों और तीनों तहसीलों को अंतिम निर्वाचन प्रतियां उपलब्ध करा दी गई हैं। हालांकि, राजनीतिक जानकारों के मुताबिक पंचायत चुनाव अब राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद ही संपन्न होंगे।
Author: Ajay Mishra


