MP के किसानों को डबल फायदा, केंद्र और राज्य की दो योजनाओं से मिल रहे 12 हजार रुपये सालाना

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की दो योजनाएं मिलकर बड़ी राहत दे रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को हर साल 12 हजार रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिल रही है। राज्य के करीब 84 लाख किसान परिवार इसका लाभ उठा रहे हैं।

दो योजनाएं, सालाना 12 हजार की मदद

पीएम किसान सम्मान निधियोजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से भी 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। दोनों योजनाओं को मिलाकर किसानों के खाते में हर साल 12 हजार रुपये पहुंच रहे हैं। यह राशि छह किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

6700 करोड़ से अधिक की राशि जारी

सरकारीआंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 6700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इससे किसानों को खेती के दौरान पैसों की कमी से राहत मिली है। समय पर मिलने वाली इस राशि से किसान बीज और खाद की खरीदारी आसानी से कर पा रहे हैं।

किसानों को हो रहे ये फायदे

इस योजनासे किसानों को कई स्तरों पर लाभ मिल रहा है। समय-समय पर नकद पैसा मिलने से कर्ज लेने की जरूरत कम हुई है। किसान अब बेहतर बीज और खाद का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इससे खेती अधिक मजबूत और लाभदायक बन रही है। यह योजना किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच का काम कर रही है।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश केकिसान जो अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं, वे पीएम किसान पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पोर्टल पर सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध हैं। पंजीकरण के बाद किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories