मौसम विभाग का अलर्ट: देश के 12 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान, हीटवेव से मिलेगी राहत

Weather Update: भारत के कई राज्यों में मानसून की देरी के कारण लोग भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने बड़ी राहत की खबर दी है। आईएमडी ने अगले 15 से 20 घंटों के भीतर देश के 12 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन 12 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज सुबह से शाम तक मौसम बदलेगा। इन राज्यों में धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते कल आसमान में बादल छाए रहे, जबकि आज सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

बिहार में हीटवेव का प्रकोप और राजस्थान में बारिश

बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में अगले दो दिनों तक हीटवेव का दौर जारी रहेगा। इसके विपरीत, राजस्थान के झुंझुनू और श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी का अनुमान है। वहीं, बारां और अटरू जिलों में मानसून के आगे बढ़ने से बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

Join our WhatsApp Channel and Get all Latest News Updates

Hot this week

Related Articles

Popular Categories